(G-वार्ता)
रुद्रपुर। क्रीड़ा विभाग कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल की ओर से एसबीएस पीजी कॉलेज, रुद्रपुर के मिनी गोल्फ कोर्ट में चल रही कुमाऊं विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय मिनी गोल्फ पुरुष प्रतियोगिता का समापन समारोह मंगलवार को हुआ।
समापन समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि एसबीएस पीजी कॉलेज, रुद्रपुर के प्राचार्य प्रो. कमल किशोर पांडेय ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलों का हमारे जीवन में बहुत महत्त्व है, क्योंकि इनसे व्यक्ति को न केवल शारीरिक शक्ति प्राप्त होती है, बल्कि ये उसके सम्मान में भी वृद्धि करने में सहायक होते हैं। इनसे व्यक्तियों या खिलाड़ियों में विभिन्न प्रकार के नैतिक एवं सामाजिक गुणों का विकास होता है। ये उनके सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं।
उक्त जानकारी देते हुए ने डॉ. शर्मा ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामनगर, डीएसबी केंपस परिसर नैनीताल, एमबीपीजी कॉलेज, हल्द्वानी, एसबीएस पीजी कॉलेज रुद्रपुर, राजकीय स्नांतकोत्तर महाविद्यालय सितारगंज, राधे हरी स्नातकोत्तर महाविद्यालय काशीपुर, आईएमटी काशीपुर, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पिथौरागढ़ सहित कुल 8 टीमों ने प्रतिभाग किया। टीम इवेंट पुरुष वर्ग में आठ कॉलेज के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
पुरुष वर्ग टीम इवेंट में रूद्रपुर कॉलेज ने 159 स्कोर, राधे हरी कॉलेज काशीपुर 171 स्कोर, नैनीताल 163 स्कोर, सितारगंज 171 स्कोर, रामनगर 189 स्कोर, पिथौरागढ़ 164 स्कोर के आधार पर रूद्रपुर कॉलेज प्रथम व डीएसबी नैनीताल द्वितीय स्थान पर रहा।
सिंगल इवेंट् में राधे हरी कॉलेज काशीपुर ने 23 स्कोर, सितारगंज ने 22 स्कोर, रूद्रपुर ने 24 स्कोर, नैनीताल ने 28 स्कोर, रामनगर 30 स्कोर ओर हल्द्वानी ने 30 स्कोर, काशीपुर आईएमटी 25 स्कोर, पिथौरागढ़ 30 स्कोर हासिल किए, जिसमें सितारगंज कॉलेज के मनदीप सिंह प्रथम एवं राधे हरी स्नातकोत्तर महाविद्यालय काशीपुर के यश सनवाल द्वितीय स्थान पर रहे।
डबल इवेंट में रूद्रपुर 24 स्कोर, रामनगर 27 स्कोर, सितारगंज 31 स्कोर, राधे हरी कॉलेज काशीपुर 29 स्कोर, आईएमटी काशीपुर 33 स्कोर, पिथौरागढ़ 30 स्कोर, नैनीताल 29 स्कोर, हल्द्वानी 28 स्कोर हासिल किए। जिसमें एसबीएस कॉलेज रूद्रपुर के अभय बिष्ट और योगेश पांडे ने प्रथम स्थान एवं रामनगर महाविद्यालय के आकाश और योगेंद्र द्वितीय स्थान पर रहे। ओर आगे डॉ. शर्मा ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता में एसबीएस पीजी कॉलेज रूद्रपुर विजेता एवं डीएसबी केंपस नैनीताल उपविजेता बना।
समापन अवसर पर रूद्रपुर महाविद्यालय के प्रो. कमल किशोर पांडे द्वारा सभी विजेता खिलाड़ियों को पदक एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में निर्णायक एवं ऑफिसियल की भूमिका में
अनिल सिंह, किशोर भगत, अंकुश रौतेला, गौरव जोशी रहे।
इस अवसर पर जिला खेल समन्वयक कमल सक्सेना, अमन सिंह, पीएन तिवारी, टीम मैनेजर रंजीत सिंह मटियाली (रामनगर) अमित सिंह (नैनीताल), सुदर्शन कुमार (काशीपुर), सुरेंद्र सिंह, हरीश पाठक (हल्द्वानी), डॉ. कमला भारद्वाज (सितारगंज), राजेश कुमार (रूद्रपुर), डॉ. पंकज कुमार भट्ट (पिथौरागढ़), दीपक गुप्ता (आईएमटी काशीपुर), ऋषिपाल भारती, धीरज चौधरी, इमरान सिद्दकी, कमल सिंह, जय प्रकाश आदि लोग मौजूद रहे।
मिनी गोल्फ प्रतियोगिता में रूद्रपुर विजेता व नैनीताल उपविजेता
byAman Singh
0
