(G-वार्ता)
रुद्रपुर। छात्राएं इस काबिल हों कि छेड़खानी, दुर्व्यवहार जैसी परिस्थितियों से खुद निपट सकें। इसी उद्देश्य से समग्र शिक्षा, उत्तराखंड एवं जिला उधम सिंह नगर शिक्षा विभाग के अंतर्गत बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय, गुलरबोज, गदरपुर, में एक माह से चल रहे रानी लक्ष्मीबाई बालिका सुरक्षा कार्यक्रम आत्म सुरक्षा प्रशिक्षण शिविर का समापन प्रतियोगिता कराकर किया गया।
इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य उमेश पाल ने छात्राओं को खुद की सुरक्षा के लिए तत्पर रहने का संकल्प दिलाया। और कहा की आज जिस तरह की घटनाएं महिलाओं और लड़कियों के साथ हो रहीं हैं, उसके लिए यह प्रशिक्षण काफी मददगार साबित होगा। उत्तराखंड सरकार व समग्र शिक्षा की यह मुहिम छात्राओं का आत्मबल बढ़ा रही है।
प्रशिक्षण शिविर में जिला जु–जित्सु एसोसिएशन उधम सिंह नगर के महासचिव सेंसेई ऋषि पाल भारती एवं प्रशिक्षिका हिमा भट्ट द्वारा छात्राओं में खुद की रक्षा का आत्मविश्वास जगाया गया, ताकि वे किसी भी परिस्थिति का सामना खुद कर सकें। सेंसेई ऋषि पाल भारती ने कहा कि अपराध समय और स्थान का इंतजार नहीं करता है, आपके साथ कोई अपराधिक घटना कभी भी और कहीं भी हो सकती हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप अपने पास मौजूद समान्य चीजों ओर आसपास के वातावरण में मौजूद चीजों को हथियार बनाकर अपराधी का सामना कर खुद को सुरक्षित कर सके। तथा छात्राओं को पंच बांधना, शरीर की कमजोर कड़ी पर वार करना, किसी की पकड़ से खुद को छुड़ाने के साथ पैरों से वार करना, पेन के जरिए हमला करना, दुपट्टे के इस्तेमाल से अटैकर को धूल चटाना जैसी तकनीकों के साथ साथ छात्राओं को की-होंन में ब्लॉक, पंच, किक, काता, रोल, थ्रो एवं महत्वपूर्ण तकनीकों को सिखाया गया।
प्रतियोगिता में मुस्कान, माधुरी ने स्वर्ण, पूनम, रीता ने रजत, शालनी, चरण कौर, सिलोता कंजीलाल, बबिता ने कांस्य पदक जीते। माधुरी को बेस्ट स्टूडेंट अवॉर्ड एवं सभी विजेता खिलाड़ियों को पदक पहनाकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर विद्यालय परिवार कृष्ण लाल बत्रा, सुषमा रावत सहित अन्य अभिभावक गण मौजूद रहे।
आत्मसुरक्षा प्रशिक्षण शिविर का समापन, कोच ऋषिपाल ने आत्म सुरक्षा के बताये गुर
byAman Singh
0
