(G-वार्ता)
रुद्रपुर। महिलाओं के साथ बढ़ रहे अपराधों के ख़िलाफ़ खुद बालिकाओ को सक्षम बनाने के लिए उत्तराखंड एवं जिला उधम सिंह नगर शिक्षा विभाग के अंतर्गत बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय, कोपा ढ़ाई नंबर, गदरपुर विकासखंड में एक माह से चल रहे रानी लक्ष्मीबाई बालिका सुरक्षा कार्यक्रम आत्म सुरक्षा प्रशिक्षण शिविर का समापन प्रतियोगिता कराकर किया गया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य राम अवतार सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि समग्र शिक्षा ऊधम सिंह नगर के तहत प्रशिक्षिका हिमा भट्ट के दिशा निर्देशन में विद्यालय की छात्राओ को सेल्फ डिफेंस सिखाकर उन्हें अपनी रक्षा स्वयं करने में सक्षम बनाने की पहल की जा रही है। ओर उन्होंने कहा कि आत्मरक्षा एक ऐसा हथियार है, जो आपको कई तरीकों से सशक्त और मज़बूत बनाता है। आत्मरक्षा सिर्फ लड़ना या हाथ उठाना नहीं, यह सीखना है कि कैसे मानसिक रूप से खतरे के खिलाफ़ डटे रहें. लड़ाई में, तेज़ी ही शक्ति है. आप खड़े रहकर अपने हमलावर के अगले कदम की प्रतीक्षा कर नहीं सकते हैं, आपको उससे पहले कुछ करना होगा। इस तरह के अभियान स्कूल में समय-समय पर होने चाहिए, व सेल्फ डिफेंस का कोर्स अनिवार्य होना चाहिए।
जिला जु–जित्सू संघ उधम सिंह नगर के महासचिव ने कहा कि समाज में बढ़ रहे दिन-प्रतिदिन अपराधिक कृत्यों से निपटने के लिए व मनचलो को सबक सिखाने एवं किस परिस्थिति में स्वयं की रक्षा व क्या कदम उठाए जाएं। तथा विषम परिस्थितियों में क्या-क्या कदम उठाना उचित होगा, जैसी सभी महत्वपूर्ण तथ्यों से सम्बंधित सभी छात्राओं को आत्मरक्षा की महत्वपूर्ण तकनीकों के साथ साथ इस शिविर में सभी छात्राओ ने ब्लॉक, पंच, एडवान्स तकनीको के साथ साथ आत्मनिर्भर बनने के गुण भी सीखे। प्रतियोगिता में पदक जीतने वाली खिलाड़ियों में तान्या ने स्वर्ण, शोइला ने रजत, अर्चना और प्रीति ने कांस्य पदक जीते। खुशबू को बेस्ट स्टूडेंट अवार्ड एवं सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को पदक पहना कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय परिवार ऋषि पाल सिंह व अन्य सभी अभिभावकों ने सभी खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी।
राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय, कोपा ढ़ाई नंबर में आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का समापन
byAman Singh
0
