(आशु अहमद, G)
बाजपुर। बन्ना खेड़ा में बेरोकटोक सड़क पर दौड़ रहे ओवरलोड खनन वाहनों से गुस्साए लोग और स्कूली बच्चों ने पुलिस चौकी बननाखेड़ा का घेराव कर प्रदर्शन किया इस दौरान चौकी इंचार्ज अर्जुन गिरी को मांग पत्र सौंपा बताते चलें कि गांव बननाखेड़ा के ग्रामीण और स्कूली बच्चे पुलिस चौकी गेट पर पहुंचे इन लोगों ने चौकी गेट पर खड़े होकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी की उसके बाद बननाखेड़ा बेलपराओ मार्ग पर सांकेतिक रूप से खड़े होकर वाहनों को रोककर विरोध जताया ओवरलोड वाहनों से इस मार्ग पर कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं मौके पर हरपाल सिंह, गुरपाल सिंह, गुरसेवक सिंह, मंगल सिंह, जीत सिंह, ध्यान सिंह, शेर सिंह, सोनू, भगवान सिंह समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।
स्कूल के बच्चो ने ओवरलोड खनन वाहनों के खिलाफ किया प्रदर्शन
byAman Singh
0
