राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

बाजपुर ही हर एक नजर में

(आशु अहमद, G-वार्ता) फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव बाजपुर। गांव नंदपुर नरका टोपा में सब्जी विक्रेता कालीचरण (45) का शव पेड़ प र पफंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है मौत से कालीचरण की पत्नी पफूलों देवी का रो रो कर बुरा हाल है ग्रामीणों ने बताया कि कालीचरण की 5 बेटियां और एक बेटा है वह मूल रूप से यूपी के खुदागंज शाहजहांपुर का निवासी है सीओ वंदना वर्मा ने बताया प्राथमिक जांच में आत्महत्या का मामला सामने आ रहा है पुलिस जांच कर रही है। ..................................................................... गायब छात्रा की बरामदगी की गुहार बाजपुर। एक महीने पहले रहस्यमय ढंग से लापता हुई एक छात्रा की बरामदगी के लिए लोगों ने कोतवाली पहुंचकर एसआई भगवान गिरी गोस्वामी से मुलाकात की। उन्होंने पुलिस से छात्रा की बरामदगी की गुहार लगाई एसआई भगवान गिरी गोस्वामी ने बताया कि छात्रा ने कोर्ट मैरिज कर लेने की जानकारी दी है इस मौके पर डीके जोशी जीत सिंह भी का सिंह शेर सिंह मोहन सिंह स्वरूप सिंह समेत अनेक लोग मौजूद थे। ..................................................................... विहिप कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर कोतवाली घेरी बाजपुर। दो युवकों पर घर में घुसकर मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाते हुए विहिप कार्यकर्ताओं ने हंगामा काटा आरोप है कि रात्रि 9ः00 बजे नगर के मोहल्ला केशव नगर निवासी विशाल चौहान के आवास के सामने दो युवक नशा कर रहे थे विरोध करने पर उन्होंने घर में घुसकर विशाल चौहान के साथ व उसके परिजनों के साथ मारपीट की विहिप कार्यकर्ताओं ने कोतवाली पहुंचकर हंगामा किया। मौके पर विकास गुप्ता, यशपाल राजहंस, बिट्ट्टू चौहान, वेद प्रकाश समेत अन्य लोग मौजूद रहे। ..................................................................... किशोरी से दुष्कर्म मामले का आरोपी गिरफ्रतार किलाखेड़ा। पुलिस ने 28 पफरवरी को 12 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म करने और उसका गर्भपात कराने के मामले में 7 लोगों पर पोक्सो समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया था। एसओ मोहन चंद्र जोशी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी मोहम्मद शाकिर को गिरफ्रतार कर जेल भेज दिया है। ..................................................................... मरीज के इलाज में देरी पर सुनाई खरी-खोटी बाजपुर। शुगर पफैक्ट्री कॉलोनी निवासी युवक ने अज्ञात कारणों के चलते जहर खा लिया परिजन उसे सीएचसी लाए। आरोप है कि मरीज का इलाज करने में डॉक्टरों ने कापफी देर कि उसके बाद परिजन मरीज को लेकर एक निजी अस्पताल चले गए। इस दौरान पहुंचे नगर पालिकाध्यक्ष गुरजीत सिंह गित्ती ने इलाज में देरी करने पर स्टापफ को खूब खरी-खोटी सुनाई पालिका अध्यक्ष का आरोप है कि सीएचसी में मरीजों का उपचार तक नहीं मिल पा रहा है डॉक्टर रात्रि में अपने आवास से बाहर नहीं आते। ..................................................................... युवक को पीटकर किया घायल बाजपुर। खेत किनारे खड़े एक युवक को दो युवकों ने मारपीट कर घायल कर दिया। घटना के बाद आरोपी धमकी देकर पफरार हो गए जानकारी के अनुसार लखनपुर निवासी विकास रेलवे लाइन स्थित सब्जी के खेत पर खड़ा था इस दौरान दो युवक आये और गाली गलौज शुरू कर दी विरोध करने पर आरोपी ने लात घुसे से बुरी तरह मारपीट कर विकास को घायल कर दिया कुछ लोगों को आता देख आरोपी धमकी देकर पफरार हो गए। विकास के परिजनों ने कोतवाली में पहुंच आरोपियों के खिलापफ तहरीर दी है उसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है। ..................................................................... किलाखेड़ा में चोरी के आरोपी को भेजा जेल किलाखेड़ा। निकटवर्ती ग्राम बाजा वाला में दो युवकों ने मोटर की केबल, ट्रैक्टर की हाइड्रोलिक पट्टी आदि सामान चोरी कर लिया था। पुलिस ने गांव बाजा वाला निवासी बक्शीश सिंह की तहरीर पर उसी गांव के सिमरजीत पर चोरी का मुकदमा किया सामान बरामद कर आरोपी युवक को जेल भेज दिया गया। ..................................................................... किसानों और मिल अधिकारियों से लिया पफीडबैक बाजपुर। चीनी मिल के पेराई सत्रा के दौरान मिल बंद रहने सहित अन्य खामियों की जांच करने के लिए गठित तीन सदस्यीय टीम ने बाजपुर पहुंचकर जांच की। टीम ने किसानों, मील अधिकारियों और कर्मचारियों से बातचीत की बाजपुर चीनी मिल में तकनीकी समस्याओं के चलते चीनी मिल का पेराई सत्रा सुचारू रूप से नहीं चल पाया था। इससे चीनी मिल को भारी नुकसान हुआ था शिकायत पर उत्तराखंड शुगर फेडरेशन के निर्देश पर बाजपुर चीनी मिल की तकनीकी समस्याओं की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है जो जांच टीम बाजपुर पहुंची टीम ने मिल का निरीक्षण कर जानकारी ली टीम के अध्यक्ष विवेक प्रकाश ने बताया कि बाजपुर चीनी मिल का निरीक्षण कर भारतीय किसान यूनियन के प्रांतीय अध्यक्ष कर्म सिंह सहित कई किसानों से बातचीत कर मिल की स्थिति के बारे में जानकारी ली जाएगी। ..................................................................... किसानों से योजनाओं का लाभ लेने की अपील किलाखेड़ा। गांव शोकानगला में पफसल बीमा पाठशाला गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान विधायक अरविंद पांडे ने किसानों से केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया कार्यक्रम में कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ शशि कमल ने किसानों को विभिन्न योजनाओं की। जानकारी दी कृषि विभाग रेशम विकास विभाग पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने किसानों से खेती में तकनीक का इस्तेमाल करने का सुझाव दिया। इस मौके पर भाजपा नेता महेंद्र कालरा सभासद जितेंद्र चांदना आदि मौजूद थे।
Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़