राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य योगी सरकार में बन सकतीं है डिप्टी सीएम, 76608 वोटों से जीतीं

(G-वार्ता) उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा को करीब दो तिहाई बहुमत से जीत हासिल हुई, भाजपा को उत्तर प्रदेश में 255 सीटों पर जीत दर्ज हुई। जबकि समाजवादी पार्टी को 111 सीटें ही मिल पाई तो वहीं प्रदेश में कांग्रेस 2 सीटों पर ही सिमट गई। बरहाल प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनने जा रही है। आज हम बात कर रहे है उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य की, जो उत्तर प्रदेश की आगरा ग्रामीण विधानसभा से चुनाव में खड़ी हुईं और वहां से जीतीं भी। मौर्य पहली बार विधायक बनीं हैं। गौरतलब है कि वह आगरा की मेयर रह चुकी हैं। बेबी रानी मौर्य ने आगरा ग्रामीण विधानसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी किरण प्रभा केशरी को 76608 वोटों से हराया। इस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी बेबी रानी मौर्य को 1 लाख 37 हजार 310 वोट मिले जबकि बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी किरण प्रभा केशरी को 60 हजार 702 वोट ही मिल पाए। इसके अलावा राष्ट्रीय लोक दल के प्रत्याशी महेश कुमार 52 हजार 731 वोटों पर ही सिमट गए। राज्य विधानसभा चुनाव में 37 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ते हुए भाजपा ने लगातार दूसरी बार दो तिहाई बहुमत से जीत हासिल की है। हालांकि उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य के साथ कैबिनेट के 10 और मंत्रियों के चुनाव हारने के बाद अब नए सिरे से मंत्रिमंडल का गठन करना होगा। वहीं सियासी गलियारों में यह चर्चा है कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में होने वाली नई सरकार के गठन में अब दो नहीं बल्कि 4 डिप्टी सीएम हो सकते हैं, जो चार अलग-अलग जातियों से होंगे। अभी नई सरकार के गठन की कोई तारीख घोषित नहीं हुई है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि होली के बाद ही नई सरकार का गठन होगा। जानकारों का कहना है कि नयी सरकार का शपथ ग्रहण होली के बाद होने की संभावना है। नयी सरकार में जातीय एवं क्षेत्रीय संतुलन बिठाने की कवायद होगी। ऐसी भी चर्चा है कि इस बार चार उपमुख्यमंत्री बनाये जाने का विचार है जो राज्य के विभिन्न हिस्सों का प्रतिनिधित्व करते हों। उपमुख्यमंत्री पद के लिए ब्राह्मण नेता के रूप में बृजेश पाठक अथवा मथुरा से निर्वाचित श्रीकांत शर्मा, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं कुर्मी नेता स्वतंत्र देव सिंह और आगरा से चुनाव जीतीं बेबी रानी मौर्य का नाम प्रमुखता से लिया जा रहा है। चूंकि केशव प्रसाद मौर्य पार्टी में अन्य पिछड़े वर्ग के एक बड़े नेता हैं, उन्हें भी पुन: उपमुख्यमंत्री बनाया जा सकता है।
Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़