राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

रुद्रपुर में भाजपा से मिल सकता है महिला प्रत्याशी को टिकट!

(G-वार्ता) रुद्रपुर। तराई में सबसे हॉट मानी जाने वाली रुद्रपुर सीट पर असमंजस बरकरार है। सूत्रों की माने तो सिटिंग विधायक राजकुमार ठुकराल का टिकट अभी असमंजस में पड़ा हुआ है तो वही अब इस दौड़ में भाजपा की कद्दावर महिला नेत्री मधु राय और भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा का नाम भी उभर कर आ रहा है। दिल्ली पदस्थ सूत्रों के अनुसार कांग्रेस के रुद्रपुर से संभावित प्रत्याशी के तौर पर महिला नेत्री मीना शर्मा का नाम आने से भाजपा हाईकमान इस सीट पर महिला को टिकट देने की सोच रहा है। बता दें कि मधु राय लगभग ढाई दशकों से भाजपा की सक्रिय कार्यकर्ता हैं और संगठन में विभिन्न दायित्व निभा चुकी हैं। उनको टिकट मिलने से भाजपा के महिलाओं को तवज्जो देने के दावे को भी बल मिलेगा। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा टिकट की रेस में अभी सबसे आगे बने हुए हैं। शाम तक रुद्रपुर सीट की स्थिति साफ हो जाएगी।
Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़