राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

अनियंत्रित होकर यात्रियों से भरा टेम्पो पलटा, कई घायल

रुद्रपुर। हल्द्वानी मार्ग पर आज दोपहर दिनेशपुर मोड़ के पास लालकुआं से यात्रियों को लेकर रुद्रपुर आ रहा टेम्पो अचानक असंतुलित होकर पलट गया। जिसे कई यात्रियों को चोटें आ गई। जिन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। घटना की वजह टेम्पो के पीछे आ रही बस के चालक द्वारा लगातार प्रेशर हॉर्न बजाना बताया जा रहा है। जिससे टेम्पो चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा। जानकारी के अनुसार टेम्पो संख्या यूके 06 टी ए 7183 का चालक अमीर हसन लालकुआं से चार सवारियां लेकर रुद्रपुर की ओर आ रहा। मार्ग में नगला में तीन लोग और टेम्पो में सवार हुए। मार्ग में पीछे से आ रही एक बस का चालक लगातार प्रेशर हॉर्न बजा रहा था। इसी दौरान टेंपो चालक अमीर हसन घबरा गए और वाहन का संतुलन बिगड़ गया। टेंपो सड़क से नीचे उतरकर गîक्के में पलट गया। जिससे यात्रियों में चीख पुकार मच गई। कई यात्रियों को चोटें आ गई। हादसे में दो महिलाओं 23 वर्षीय रजंति पुत्री विजय कुमार, निवासी हल्दी व फूलबती पत्नी स्वर्गीय तुलसी, निवासी हल्दी की हालत गंभीर होने से उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य यात्रियों को भी चोटें आई हैं, लेकिन वे खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य करते हुए घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। चालक अमीर हसन ने बताया कि बस चालक की लगातार प्रेशर हॉर्न बजा रहा था। जिस कारण वह वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा। यदि बस चालक संयम दिखाता तो यह बड़ा हादसा टल सकता था। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने टेम्पो चालक व घायल यात्रियों से मामले की विस्तार से जानकारी ली।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़