राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

बिहार में प्रचंड विजय पर विधायक शिव अरोरा ने अपने कार्यालय पर कार्यकर्त्ताओ संग मनाया जीत का जश्न

विधायक बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करिश्माई नेतृत्व क्षमता से मिली ऐतिहासिक विजय

रुद्रपुर। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए बीजेपी की अब तक की सबसे प्रचण्ड विजय के अवसर पर विधायक शिव अरोरा ने अपने कार्यालय पर पार्टी कार्यकताओ संग आतिशबाजी व मिष्ठान वितरण कर इस ऐतिहासिक विजय पर ख़ुशी का इजहार किया।

इस दौरान विधायक शिव अरोरा बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करिश्मायी नेतृत्व व बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार की जनप्रिय नीति कुशल शासन पर भरोसा करते हुऐ बिहार की जनता ने यह अभूतपूर्व अबतक की सबसे बड़ी जीत हासिल करने पर आज पार्टी कार्यकताओ संग अपने कार्यालय पर जीत का जशन मनाया।

विधायक शिव अरोरा जीत से गदगद दिखे उन्होंने खूब आतिशबाजी फोड ढोल नागाड़ो पर जमकर झूमें, और मिष्ठान खिलाकर कार्यकर्त्ता ने विधायक अरोरा को जीत की बधाई दी, वही विधायक शिव अरोरा बिहार विधानसभा चुनाव में स्वयं मुजफरपुर जिले की औरई विधानसभा सीट पर प्रभारी बनकर गये थे जो काफ़ी कठिन सीट मानी जा रही थी मगर विधायक शिव अरोरा के कुशल प्रबंधन व सूझ बुझ के चलते औरई सीट भी भाजपा प्रत्याशी रमा निषाद ऐतिहासिक मतो के अंतर से जीत हुई है।

विधायक शिव अरोरा ने कहा निश्चित रूप से औरई के देवतुल्य कार्यकताओं के कठिन मेहनत व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे नेतृत्व क्षमता की ताकत के चलते यह विजय हासिल हुई है।

उन्होंने कहा बिहार की जीत बताती है जनता के दिल में सिर्फ मोदी भाजपा बसती है उन्होंने सारे मिथक तोड़ने हुऐ विपक्ष की झूठ की राजनीति को मुँह तोड़ जवाब दिया है 

वही आने वाले 2027 विधानसभा चुनाव में देवभूमि की जनता भारतीय जनता पार्टी को अपना आशीर्वाद व विश्वास व्यक्त कर तीसरी बार उत्तराखंड में कमल खिलाने का कार्य करेगी ऐसा विश्वास है।

विधायक शिव अरोरा ने बिहार की जनता का आभार व्यक्त किया  जिन्होंने मजबूत सशक्त सरकार चुनने का कार्य किया है।

इस दौरान भाजपा नेता सुरेश कोली, जिला महामंत्री तरुण दत्ता, वेद ठुकराल, उपेंद्र चौधरी,गुरबाज सिंह राजेश बजाज,रोशन अरोरा, मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, धीरेश गुप्ता, जगदीश विश्वास, राजकुमार साह, हिमांशु शुक्ला, गजेंद्र प्रजापति, मोर सिंह, पार्षद पवन राणा, राजेंद्र राठौर, कैलाश राठौर, मुकेश रस्तोगी, राधेश शर्मा, पिंटू पाल, महेश कोली, चन्द्रसेन चंदा, शंकर विश्वास, विष्णु सिंह, सतनाम सिंह, मनोज मदान, अनमोल विर्क, मयंक कक्कड़, भोला सिंह राजीव शुक्ला, आयुष चिलाना, कमल पाल, महेंद्र आर्य, राज कोली, सुनील यादव, ममता जीना, महेंद्री शर्मा, शंकर विश्वास, विजय डे, रोबिन विश्वास, सोनू राठौर, जीतेन्द्र संधू आदि लोग मौजूद रहे।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़