राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

बिजली कटौती पर भड़के ठुकराल, पॉवर हाउस के बाहर धरने पर बैठे

 
रुद्रपुर। शहर के कई इलाकों में हो रही बिजली कटौती के खिलाफ पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के गुस्सा फूट गया। रविवार रात को उन्होंने लोगों के साथ मटकोटा पावर हाउस में पहुंचकर धरना शुरू कर दिया। बाद में एसडीओ के आश्वासन पर माने। रविवार को रुद्रपुर में पूर्व घोषित बिजली कटौती थी। दीपावली को लेकर ऊर्जा निगम लाइनों के मरम्मत के काम में दिनभर लगा रहा। शाम पांच बजे बिजली आपूर्ति बहाल होनी थी। लेकिन तय समय पर बिजली नहीं आई और कई इलाकों में अंधेरा छाया रहा। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने बताया कि उन्होंने ऊर्जा निगम के अधिकारियों से फोन पर वार्ता की। अधिकारी बिजली जल्द देने की बात करते रहे लेकिन बिजली नहीं आई। उन्हें मजबूरन लोगों के साथ मटकोटा पावर हाउस में पहुंचकर आधी रात में धरना देना पड़ा। इधर, ठुकराल के धरने पर बैठते ही एसडीओ अन्नू अरोड़ा मौके पर पहुंचे और बिजली आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन दिया। बिजली आने के बाद ही ठुकराल और अन्य लोग धरने से उठे। इस दौरान संजय ठुकराल, व्यापारी नेता संजय जुनेजा, मोहित कुमार, सौरभ, मुकेश आदि मौजूद रहे।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़