रुद्रपुर। शहर के भूत बंगला क्षेत्र में चोरी की नियत इर्द गिर्द घुम रहा युवक लोगों के सवाल पूछने से भड़क गया। रम्पुरा निवासी संजय सिंह ने रम्पुरा चौकी पुलिस कै सौंपी तहरीर में बताया कि उसकी भूत बंगला गेट पर दुकान है, रविवार की सुबह लगभग 11 बजे की घटना है एक अज्ञात युवक अपनी मोटरसाईकिल जिसका न. UK06 AK 6750 दुकान पर खड़ी कर दुकान के इर्द गिर्द चोरी की नियत से चक्कर लगा रहा था जब प्रार्थी ने उससे कारण पूछा तो उक्त युवक भड़क गया और बोला की तू कौन है और इतना बोलते ही झगड़े पर उतारु हो गया और जाति सूचक शब्दो का प्रयोग करने लगा उसके बाद आस पास के लोगों को इकत्र होते देख उक्त युवक मौका देख वहां से भाग गया और अपनी मोटरसाईकिल जिसका न. UK06 AK 6750 वही छोड़ गया। संजय के मुताबिक उसने तत्काल डायल 100 नंबर पर फोन किया, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक को अपने कब्जे में ले लिया। लोगों के मुताबिक क्षेत्र में आए दिन चोरी की घटनाएं हो रही है, पिछले दिनों एक बाइक भी चोरी हुई थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
