राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

सगाई के बाद रिश्ता तोड़ने पर 6 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

नानकमत्ता। थाना पुलिस ने दहेज की मांग पूरी न होने पर रिश्ता तोड़ने पर दहेज प्रतिषेध अधिनियम तहत आधा दर्जन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम हरैया निवासी सतनाम सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि उसने अपनी पुत्री की सगाई ग्राम अर्जुनपुर रुद्रपुर जिला उधम सिंह नगर के राजवीर सिंह पुत्र गुरमीत सिंह के साथ तय की थी। आप है की शादी की तारीख से पहले ही युवक और उसके परिवार वालों ने चार पहिया वाहन की मांग कर दी। जबकि सगाई में उन्होंने 3 लाख नगद बुलेट मोटरसाइकिल व अन्य सामान के लिए दिया था । साथी उसकी पुत्री के साथ शारीरिक संबंध बनाने का भी प्रयास किया। आरो पैक रिश्ता टूटने के बाद उन्होंने सगाई में लिया सामान और नगदी भी वापस नहीं थी। पुलिस पीड़ित युवती के पिता की तहरीर के आधार पर राजवीर सिंह पुत्र गुरमीत सिंह निवासी अर्जुनपुर रुद्रपुर, पुत्र चरण सिंह निवासी अर्जुनपुर रुद्रपुर, परमजीत कौर पत्नी हीरा सिंह निवासी कालागढ़ बिजनौर, चरण कौर पत्नी गुरमीत सिंह निवासी अर्जुनपुर रुद्रपुर, सुरेंद्र सिंह पुत्र तारा सिंह निवासी अर्जुनपुर रुद्रपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़