रुद्रपुर। गैरसेण में आयोजित बजट सत्र के दौरान सदन में कांग्रेस विधायकों पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं के विपरीत व्यवहार करने और सदन संचालन में व्यवधान उत्पन्न करने का आरोप लगाते हुए आज भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदलके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के तमाम पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह चौक पर जोरदार प्रदर्शन के साथ प्रदेश के कांग्रेस विधायकों के पुतले का दहन किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि विधानसभा बजट सत्र के दौरान कांग्रेस विधायको ंका आचरण अशोभनीय औरे लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं के विपरीत है। उन्होंने कहा कि मंख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जनहित के मुद्दों को लेकर हमेशा चर्चा के लिए तैयार रहते हैं परंतु कांग्रेस विधायक हमेशा सदन के कार्यों बाधायें पहुंचाकर अपना स्वार्थ सिद्ध करने में लगे रहे। उनका सदन में सोना किसी प्रकार से उचित नहीं कहा जा सकता है। उन्होंने कहा कि राज्य की जागरूक जनता ने कांग्रेस व अन्य विपक्षी विधायकों के व्यवहार को देख लिया है। वह समझ चुके है कि कांग्रेस के हाथों में राज्य का भविष्य कभी भी सुरक्षित नहीं रह सकता है। इस मौके पर पुतला फूंकने वालों में पूर्व मेयर रामपाल सिंह, उत्तम दत्ता, अमित नारंग, धीरेंन्द्र मिश्रा, पारस चुघ, राजेश जग्गा, पवन राणा, सुनील यादव, संदीप राव, सचिन गुम्बर, मनीष गोस्वामी, विकास सागर, रजत कुमार, सुनील ठुकराल, अरूण दीक्षित, अजीत सिंह, विवेक सक्सेना, मुकेश रस्तोगी, विरेन्द्र रस्तोगी, राधेश शर्मा, साधना शर्मा, उर्मिला मिश्रा, रश्मि रस्तोगी, हुमा, रेनू जुनेजा, मयंक कक्कड़, वेद ठुकराल, रोशन अरोरा, तरूण दत्ता सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस विधायकों का पुतला फूंक जताया रोष
byAman Singh
0
