राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

रूद्रपुर में निवेश उत्सव की तैयारी, अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

रूद्रपुर। उत्तराखंड में औद्योगिक निवेश को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से आगामी 19 जुलाई को रूद्रपुर के मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में उत्तराखंड निवेश उत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस भव्य कार्यक्रम में देश के गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

सोमवार को कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने सचिव मुख्यमंत्री एवं औद्योगिक विकास विनय शंकर पांडे और मंडलायुक्त दीपक रावत ने अधिकारियों के साथ स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं 17 जुलाई तक पूरी कर ली जाएं। अधिकारियों से कहा गया कि कार्यक्रम को सुव्यवस्थित और आकर्षक बनाया जाए।

एक लाख करोड़ के निवेश की सफलता पर उत्सव

सचिव विनय शंकर पांडे ने बताया कि राज्य में औद्योगिक निवेश के तीसरे चरण में करीब एक लाख करोड़ रुपये की ग्राउंडिंग पूरी हो चुकी है। इसी उपलब्धि के उपलक्ष्य में यह निवेश उत्सव मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में औद्योगिक संस्थानों, स्वयं सहायता समूहों और हाउस ऑफ हिमालया की ओर से सुंदर स्टॉल लगाए जाएंगे। जिन उद्योगों ने उत्तराखंड में निवेश किया है, उन्हें भी आमंत्रित किया गया है।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा, सिडकुल के प्रबंध निदेशक सौरभ गहरवार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़