राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

संदिग्ध हालातों में पेड़ पर फंदे से लटका मिला पेंटर का शव

रूद्रपुर। आज प्रातः गदरपुर के वार्ड 2 में संदिग्ध परिस्थितियों में एक पेंटर का शव घर के आगे स्थित पेड़ पर फांसी पर लटका पाया गया। जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के परिजनों से आवश्यक जानकारी ली और मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। जानकारी के अनुसार वार्ड 2 गदरपुर निवासी 28 वर्षीय शुभम पुत्र दयानन्द समय समय पर पेंटिंग, हलवाई और मोटर मैकेनिक का काम करता था। साथ ही नशा भी करता था जिस कारण परिजनों ने उसे घर से अलग कर दिया था। बताया जाता है कि गत रात्रि वह घर से निकला था। आज प्रातः वार्ड के लोगों ने पेड़ पर एक युवक को फांसी पर लटका देखा तो वहां भीड़ उमड़ गई। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को पेड़ से फांसी से उतार कर अपने कब्जे में लिया। मृतक की पहचान शुभम के रूप में की गई। पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बजाया जाता है कि मृतक शुभम के परिजनों ने उसके नशे की आदत से तंग आकर घर से निकाल दिया था। साथ वह गैर महिला के साथ रह रहा था। जिस कारण उसका घर में विवाद चलता रहता था।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़