किच्छा। लिटिल एंजेल स्कूल की इंटरमीडिएट वाणिज्य वर्ग की छात्रा पल्लवी अधिकारी ने 98.4 अंक प्राप्त कर सिटी टॉप किया है। नगर क्षेत्र में प्रथम स्थान प्राप्त करने के बाद पल्लवी अधिकारी को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। इंटरमीडिएट के घोषित परीक्षा परिणाम में लिटिल एंजेल स्कूल के विज्ञान वर्ग में अभिलाषा जीना एवं जैनब मलिक ने 94 प्रतिशत, शैलेंद्र कुमार ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। जबकि वाणिज्य वर्ग में पल्लवी अधिकारी ने 98.4 प्रतिशत, नेहा ने 97 प्रतिशत तथा लता गोस्वामी ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। विद्यालय की प्रबंधिका जया रोलस्टन ने कहा कि गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य दीपक गुप्ता सहित शैलेंद्र सिंह, संजीव सक्सेना, यश सक्सेना, गोधन सिंह, सुखविंदर सिंह, दीप्ति बत्रा, पंकज चुघ एवं सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने मेधावी बच्चों को बधाई दी है।
लिटिल एंजेल स्कूल किच्छा के छात्र-छात्राओं का सीबीएसई बोर्ड रहा शानदार प्रदर्शन
byAman Singh
0


