हल्द्वानी। पत्रकार प्रेस परिषद पहली बार उत्तराखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में 'रथ यात्रा' निकालेगी, जिसका उद्देश्य पत्रकारों की सुरक्षा एवं उनकी समस्याओं को गहराई से समझना होगा। यह निर्णय राष्ट्रीय अध्यक्ष आसिफ अली की अध्यक्षता में हुआ। जानकारी देते हुए पत्रकार प्रेस परिषद उत्तराखंड अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय सचिव अशोक गुलाटी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष आसिफ अली की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई बैठक मैं निर्णय लिया गया। पत्रकारों को एकजुट करने और उनकी सुरक्षा को लेकर प्रथम चरण में उत्तराखंड के नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में रथ यात्रा निकाली जाएगी। रथ यात्रा 15 दिनों तक उत्तराखंड के हर कस्बे में जाएगी और पत्रकारों की समस्या को गंभीरता से सुना जाएगा। हर क्षेत्र में गोष्ठी की जाएगी। तत्पश्चात मुख्यमंत्री से मिलकर समस्याओं को लेकर बात की जायेगी।
इसमें तहसील स्तर पर पत्रकारों को मान्यता देने, बीमा एवं निशुल्क स्वास्थ्य संबंधी योजना देने का एजेंडा होगा। बैठक में निंदा प्रस्ताव पारित किया गया जिसमें कुछ तथा कथित गैर संगठन के लोग परिषद को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं, उनके खिलाफ भी शीघ्र कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे शरारती तत्वों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। परिषद के साथियों से आवाहन किया है बहकावे में ना आए, उनके खिलाफ शीघ्र कानूनी करवाई की जा रही है।
