रुद्रपुर। श्री अटरिया देवी बैष्णों धर्म सभा (रजि.) के महंत माता पुष्पा देवी व प्रबंधक /सचिव अरविन्द शर्मा ने अटरिया मेला के मीडिया प्रभारी नरेन्द्र राठौर को सम्मानित किया गया।
श्री अटरिया देवी बैष्णों धर्म सभा (रजि.) के प्रबंधक / सचिव अरविन्द शर्मा ने बताया कि हर बर्ष के भाति इस वर्ष भी श्री अटरिया देवी बैष्णों धर्म सभा (रजि.) के द्वारा 5 अप्रैल से 28 अप्रैल 2025 तक भव्य अटरिया मेले का आयोजन किया गया था। वही मेले व मन्दिर के प्रचार प्रसार हेतु रुद्रपुर के वरिष्ठ पत्रकार नरेन्द्र राठौर को मेले का मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया था श्री राठौर ने अपनी पूरी निष्ठा व लगन के साथ इस जिम्मेदारी को बाखूबी निभाया और मेले व मन्दिर में समय-समय होने वाले कार्यक्रमों की सूचना पत्रकारों तक पहुंचायी और पत्रकारों ने अपनी कमल के माध्यम से अपने समचार पत्र, चैनलों व पोर्टलों में विशेष स्थान देकर आमजन तक पहुंचाया वही अब मेले का समापन के बाद श्री अटरिया देवी वैष्णों धर्म सभा (रजि.) की महंत माता पुष्पा देवी व प्रबंधक /सचिव अरविन्द शर्मा व सहप्रबन्धक पंकज गोड ने नरेन्द्र राठौर को माला पहनाकर स्वागत किया व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
