उत्तराखंड पेंचक सिलाट टीम 13वीं सीनियर नेशनल पेंचक सिलाट चैंपियनशिप 2025 के लिए लखनऊ हुई रवाना हो पेंचक सिलाट संघ उत्तराखंड के महासचिव बबलू दिवाकर ने बताया कि 9 से 13 मई 2025 तक केडी सिंह बाबू इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, लखनऊ में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड की टीम भाग लेगी।
बबलू दिवाकर ने साथ ही समस्त खिलाड़ियों की प्रशंसा करते हुए बताया कि सभी सीनियर खिलाड़ी लंबे समय से इस प्रतियोगिता के लिए कड़ा परिश्रम कर रहे हैं। पिछले वर्ष उड़ीसा में हुई 12वीं सीनियर राष्ट्रीय पेंचक सिलाट प्रतियोगिता में उत्तराखंड टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल ओवर इंडिया में सीनियर वर्ग में तृतीय स्थान पर रही थी। पेंचक सिलाट संघ उत्तराखंड को देवभूमि उत्तराखंड के सभी खिलाड़ियों से श्रेष्ठ प्रदर्शन और पदक की आशा है।
इस टीम में कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी शामिल हैं जिन्होंने हाल ही में रूद्रपुर में 27 अप्रैल 2025 को पेंचक सिलाट संघ उत्तराखंड के तत्वावधान में आयोजित उत्तराखंड राज्य के सीनियर महिला एवं पुरुष पेंचक सिलाट खिलाड़ियों के चयन ट्रायल में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था। उक्त ट्रायल में चयनित सभी खिलाड़ी लखनऊ में होने वाली 13वीं सीनियर नेशनल पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।
उत्तराखंड टीम में ऊधम सिंह नगर, देहरादून, नैनीताल, चंपावत और हरिद्वार के खिलाड़ी शामिल हैं। चयनित आर्टिस्टिक महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों की सूची
*महिला टीम:*
- रेगु टीम: गायत्री नेगी, तनुजा बूंगला और सुनीता भट्ट
- सोलो क्रिएटिव: तनुजा बूंगला
- गांडा: कंचन पटेल और तनीषा पटेल
- तुंगल: तनीषा पटेल
*पुरुष टीम:*
- रेगु टीम: निखिल भारती, रितिक कुमार और रोहित पाल
- सोलो क्रिएटिव: मनोज कुमार
- गांडा: कार्तिक पटेल और मोहम्मद सर्जिल
- तुंगल: रोहित पाल
*फाइटिंग स्पर्धा के चयनित खिलाड़ियों की सूची:*
- महिला खिलाड़ी:
- कंचन पटेल (45 किलोग्राम)
- गायत्री नेगी (45-50 किलोग्राम)
- प्रभजोत कौर (50-55 किलोग्राम)
- पुरुष खिलाड़ी:
- कार्तिक पटेल (45 किलोग्राम)
- नैतिक कुमार (45-50 किलोग्राम)
- रोहित पाल (50-55 किलोग्राम)
- निखिल भारती (55-60 किलोग्राम)
- रणवीर सिंह (60-65 किलोग्राम)
- अंकित सिंह (65-70 किलोग्राम)
- चेतन प्रजापति (70-75 किलोग्राम)
- दीपक सिंह (75-80 किलोग्राम)
- विकास चंद्रा (80-85 किलोग्राम)
- यशोधन राणा (85-90 किलोग्राम)
- हेमंत सिंह (90-95 किलोग्राम)
सभी चयनित खिलाड़ी अपने-अपने इवेंट में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। पेंचक सिलाट संघ उत्तराखंड के समस्त पदाधिकारियों ने सभी खिलाड़ियों को अपनी शुभकामनाएं दी हैं।
