राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

तृतीय जिला स्तरीय जू–जित्सु प्रतियोगिता कल, जनपद के जू–जित्सु खिलाड़ी विभिन्न आयुवर्गों की स्पर्धाओं में दिखाएंगे अपना जौहर

रूद्रपुर, उधम सिंह नगर।  जिला जू–जित्सु एसोसिएशन ऑफ उधम सिंह नगर (रजि.) के तत्वावधान में तृतीय जिला स्तरीय जु-जित्सू  प्रतियोगिता 2025 का आयोजन दिनांक 13 अप्रैल 2025 को श्री मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम, रुद्रपुर, जनपद उधम सिंह नगर में किया जाएगा।

जिला स्तरीय जू–जित्सु प्रतियोगिता की तैयारी को लेकर शनिवार को जिला जु-जित्सू कार्यालय में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान जिला जु-जित्सू  संघ के अध्यक्ष भारत भूषण चुग, महासचिव ऋषि पाल भारती, कोषाध्यक्ष सिहान किशोर सिंह ने प्रतियोगिता के उद्घाटन, प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को सहभागिता दिलाने, विधि व्यवस्था, चिकित्सा से संबंधित तथा अन्य विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

महासचिव ऋषि पाल भारती ने बताया कि प्रतियोगिता में संपूर्ण जनपद से लगभग 200 खिलाड़ी विभिन्न आयु वर्गो सब जूनियर, कैडेट, जूनियर एवं एडल्ट्स की विभिन्न स्पर्धाओं में प्रतिभाग कर अपना जौहर दिखाएंगे। व प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी खिलाड़ियों का चयन आगामी उत्तराखंड राज्य स्तरीय जू–जित्सु प्रतियोगिता 2025 के लिए किया जाएगा। प्रतियोगिता के आयोजन की जानकारी जिला खेल विभाग, उधम सिंह नगर को दी गई है। सिहान किशोर सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में निष्पक्ष परिणाम के लिए एक निर्णायक मंडल का गठन किया जाएगा। एवं प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि उत्तरांचल ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ. डी.के. सिंह, विशिष्ठ अतिथि पूर्व जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी डॉ अनिल शर्मा, श्रीमती सुमन व्यास तथा प्रतियोगिता के समापन व पुरुस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि जू–जित्सु एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष विनय कुमार जोशी व विशिष्ठ अतिथि जिला क्रीड़ा अधिकारी ऊधम सिंह नगर श्रीमती जानकी कार्की एवं अन्य सम्मानित अतिथियों द्वारा किया जाएगा। ओर आगे भारती ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान द्वितीय यूथ एशियन जु-जित्सू चैंपियनशिप, बैंकॉक थाईलैंड में भारत देश का प्रतिनिधित्व कर लौटे जनपद के खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संस्था के सभी अन्य पदाधिकारी एवं प्रशिक्षक जुड़े हुए थे।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़