रामनगर। शुक्रवार को रामनगर में स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस तथा नगर पालिका की संयुक्त टीम ने नगर में स्थित स्कूलों से 100 मीटर की दूरी पर तंबाकू गुटखा एवं सिगरेट बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ अभियान चलाते हुए कार्रवाई की। जानकारी देते हुए तहसीलदार कुलदीप पांडे ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश पर किया यह अभियान चलाया गया है। अभियान के दौरान कई स्थानों पर इस नियम का उल्लंघन करते हुए कई दुकानदार पाए गए जिनका पुलिस द्वारा 81 पुलिस एक्ट में चालान कर नगद जुर्माना वसूलने की कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि वह सभी स्कूलों के प्रधानाचार्य को पत्रा भेज कर इसका अनुपालन करना सुनिश्चित करें। तहसीलदार ने बताया कि आज अभियान के बाद यदि कोई भी दुकानदार पुनः इस प्रकार की सामग्री बेचते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज करने के साथ ही प्रतिबंधित सामान जप्त करने की कार्रवाई की जाएगी। अभियान के तहत 14 दुकानदारों का चालान कर 3500 का जुर्माना वसूला गया। उन्होंने बताया कि प्रशासन का यह अभियान नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार जारी रहेगा।
स्कूलों के पास गुटखा तंबाकू बेचने वालों के काटे चालान
byAman Singh
0
