राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

महाराजा अग्रसेन चेरिटेबल ट्रस्ट ने की पहलगाम में हुए आतंकी हमले की निंदा, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

रुद्रपुर। महाराजा अग्रसेन चेरिटेबल ट्रस्ट (रजि०), के प्रागंण में एक सभा आयोजित की गई, जिसमें हाल ही में कश्मीर के पहलगाम में घटित हुई वीभत्स आतंकवादी घटना में दिवंगत हुए 28 भारतीय नागरिकों की आत्मिक शांति हेतु मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई व घृणित आतंकी कृत की घोर भर्त्सना की गई।

इस सभा में चिकित्सालय प्रबंधन के चेयरमैन विजय कुमार गर्ग, जनरल सैकेट्री संजय कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष सुमित श्यामपुरिया एवं डॉ० मणि खुराना ने संबोधित किया एवं डॉ० नवीन अग्रवाल, डॉ० नुतन डर्डा जैन, डॉ० बलजीत कौर, डॉ० सिमरनदीप सिंह जठौल ने अपने समस्त स्टाफ के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रबंधन कमेटी, एवं समस्त उपस्थित भारतवासियों द्वारा केंद्र सरकार से आतकंवादियों के ऊपर त्वरित कार्यवाही अमल में लाकर आतंकवाद के खात्में हेतु अनुरोध किया गया।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़