राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज ने धूमधाम से मनाई रामनवमी

रुद्रपुर। आज श्री राम नवमी के शुभ अवसर पर भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज के द्वारा रुद्रपुर भूतबंगला स्थित जिला कार्यालय पर मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम की जयंती धूमधाम से मनायी। आपको बता कि भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज के जिला अध्यक्ष विजेंद्र गोडसे के नेतृत्व में राम नवमी के अवसर पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज के तमाम कार्यकर्ताओं ने प्रभु श्रीराम की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया और उसके बाद प्रसाद का भी वितरण किया व सभी को श्री राम नवमी शुभकामनायें दी।

इस दौरान जिला महासचिव रजत भारती, संगठन मंत्राी सागर, प्रांतीय आईटी संयोजक अर्जुन भारती समेत अनेको लोग मौजूद रहे।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़