राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

पत्रकार प्रेस परिषद का पत्रकार सम्मेलन न्यूरिया (पीलीभीत) उत्तर प्रदेश में हुआ आयोजित, सम्मेलन में पत्रकारों के हितों पर हुई चर्चा

न्यूरिया(पीलीभीत)। पत्रकार प्रेस परिषद बरेली मंडल की ओर से आयोजित एक दिवसीय पत्रकार सम्मेलन में पत्रकार हितों को लेकर मंथन किया गया। सम्मेलन का शुभारम्भ राष्ट्रीय अध्यक्ष आसिफ अली, राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तराखण्ड प्रदेश अध्यक्ष अशोक गुलाटी, संरक्षक मौलाना अब्दुल नूरी सहित अन्य अतिथियों ने किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष आसिफ अली ने ने कहा कि इतिहास में पहली बार पहले संगठन होगा जिसमें परिषद के पत्रकार लोकसभा एवं विधानसभा प्रेस गैलरी में बैठेंगे। उन्होंने कहा कि पत्रकार प्रेस परिषद प्रथम संगठन जिन्हें जिन्हें राष्ट्रपति कार्यालय कार्यालय से स्वीकृति प्रदान है। पूरे भारत में संगठन के 32000 सदस्य है। संगठन में सभी सदस्यों को सम्मान दिया जाता है। राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद 3 वर्ष के लिए होता है, कोई भी सदस्य अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ सकता है। उन्होंने कहा कि संगठन की ओर से पत्रकारों की सुरक्षा के अलावा उनका हेल्थ बीमा भी कराया जा रहा है, जिससे कि पत्रकार साथी को गंभीर बीमारी होने पर तत्काल उपचार मिल सके। पत्रकार प्रेस परिषद के राष्ट्रीय सचिव अशोक गुलाटी ने कहा कि पत्रकारों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन से पूरे उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड में संगठन को मजबूती मिलेगी। उन्होंने नव नियुक्त प्रदेश संरक्षक मौलाना अब्दुल नूरी, बरेली मंडल अध्यक्ष अनश को बधाई दी। सम्मेलन मे नवनियुक्त परिषद के संरक्षक मौलाना अब्दुल नूरी ने संबोधित करते हुए कहा कि आज कुछ तथा कथित लोग हिंदू मुस्लिम के नाम पर लड़वाने का षड्यंत्र प्रयास कर रहे हैं उनको मुंह तोड़ जवाब दिया जाना चाहिए, उन्होंने कहा भारत हमारा एक कौमी एकता का गुलदस्ता है जहां हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई भाई भाई है, हमें एकता बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास करने चाहिए, जो लोग नफरत का बीज बो रहे हैं उन्हें मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए। नूरी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में संगठन उत्तराखंड के साथ उत्तर प्रदेश में भी मजबूत होता जा रहा है, आने वाले समय में भारत में उत्तराखंड यूपी का सबसे मजबूत संगठन होगा। पत्रकार प्रेस परिषद जिला उधम सिंह नगर अध्यक्ष नरेंद्र राठौड़ सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया। सम्मेलन में अगला मंडलीय सम्मेलन बरेली में करने की घोषणा की गई। सम्मेलन का संचालन मसूर शायर अब्बास अली ने किया। इससे पूर्व सम्मेलन में पहुंचने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष आसिफ अली, यू पी प्रभारी, उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय सचिव अशोक गुलाटी, उत्तर प्रदेश नवनियुक्त संरक्षक मौलाना अब्दुल नूरी का जोरदार फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया। सम्मेलन में नई दिल्ली उत्तर प्रदेश उत्तराखंड के विभिन्न स्थानों से 200 से अधिक पत्रकार सम्मिलित हुएइस अवसर पर अली अब्बास, रामनिवास, प्रमोद कुमार, मोहम्मद सलीम, हितेश आहूजा, समीर खान, अमन सिंह, चमन भारिया, अशोक सरकार, मोहम्मद नदीम, नवीन भट्ट, चमन भदौरिया समेत सैकड़ों पत्रकार मौजूद थे।

पत्रकार प्रेस परिषद, रुद्रपुर के महानगर अध्यक्ष अमन सिंह कार्यक्रम में सम्बोधित करते हुये...👇







Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़