राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

वायरल वीडियो पर कार्रवाई, आरोपी पुलिसकर्मी लाईन हाजिर

 हल्द्वानी नैनीताल में तैनात एक पुलिसकर्मी का सोशल मीडिया पर तेजी से वीडियो वायरल होने जिसमें पुलिसकर्मी एक व्यक्ति द्वारा वीडियो बनाने का विरोध करता दिखाई दे रहा है। वहीं वीडियो बनाने वाले शख्स द्वारा नैनीताल पुलिस के ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मी पर मारपीट करने के अलावा पत्नी व छोटी बच्ची के साथ दुर्व्यवहार करने का भी गंभीर आरोप लगाया हैं। पूरे मामले को देखते हुए पुलिस कप्तान द्वारा आरोपी पुलिसकर्मी को लाइन हाजिर कर दिया गया और सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी करते हुए बताया कि पर्यटक द्वारा ड्यूटी के दौरान पुलिस कर्मी के साथ दुर्व्यवहार किया गया था ड्यूटी कर रहे सिपाही द्वारा वीडियो बनाने से रोका गया था मारपीट के आरोप बेबुनियाद हैं पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही हैं और जांच में आरोप साबित होने पर पर्यटक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की करवाई की जाएगी। वीडियो में तर्क दिया गया है कि आरोपी पुलिसकर्मी द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर पर्यटक की गाड़ी को रोका गया था। वही दीपक भट्टð नाम के व्यक्ति ने जो सोशल मीडिया पर वीडियो डाला है। उसमें पुलिसकर्मी काफी भड़का हुआ लग रहा है। पुलिस कप्तान का वीडियो जारी होने के बाद नैनीताल में हुई घटना का वीडियो बनाने वाले व्यक्ति ने भी घटना के समय की थाने व चौराहे की वीडियो दिखाने की बात कही है और बताया कि आरोपी पुलिसकर्मी द्वारा बदतमीजी करने के बाद उसे व उसकी पत्नी और छोटी बच्ची को थाने ले जाकर उत्पीड़न किया। दोनों तरफ की वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं कुछ लोगों द्वारा वीडियो में सिपाही का रवैया देखते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर चालान करने की बात कही जा रही हैं तो कई लोग नैनीताल पुलिस के सिपाही द्वारा एक छोटी बच्ची के सामने उसके पिता के साथ हुई घटना को शर्मनाक बताया जा रहा है वहीं कई लोग चढ़ती धूप में यातायात नियमों का पाठ पढ़ा रहे सिपाही का पक्ष लेते हुए भी दिखाई दिए। वाहन स्वामी दीपक भट्ट का कहना है कि वह अपने पुत्र को यहां एक निजी कालेज में छोड़ने आया था। उसे नैनीताल के यातायात नियमों की पूरी जानकारी भी नहीं है। पुलिसकर्मी को उनसे शालीनता से बात कर पुलिस द्वारा की गई यातायात व्यवस्था की जानकारी देनी चाहिए थी

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़