राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

अंधड़ से प्रभावित परिवारों को महापौर ने पहुंचायी राहत

- नुकसान का लिया जायजा, मौके पर बुलाई स्वास्थ्य विभाग की टीम

- नगर निगम करेगा नुकसान की भरपाई, क्षति का किया आंकलन

रूद्रपुर। पहाड़गंज में शुक्रवार रात अंधड़ से हुए नुकसान का महापौर विकास शर्मा ने  न गर निगम के अधिकाररियों के साथ मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। उन्होंने कहा कि जो भी नुकसान पहुंचा है उसकी भरपाई नगर निगम द्वारा की जायेगी उन्होनें घायलों के उपचार के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम को भी मौके पर बुलाया और घायलों का समुचित ईलाज करने के निर्देश दिये।

पहाड़गंज में शुक्रवार को अंधड़ के दौरान नगर निगम के ग्राउण्ड की चाहरदिवारी के लिए लगायी गयी टीनें उड़कर पास में ही बस्ती के कई घरों में जा गिरी जिससे पांच घरों को भारी नुकसान पहुंचा है ओर कई लोग घायल हो गये।  इस घटना की जानकारी मिलने पर शनिवार प्रातः महापौर विकास शर्मा ने नगर निगम की टीम के साथ मौके पर पहुंचकर   नुकसान का जायजा लिया और उन्होंने आपदा प्रभावित परिवार से बात की और उन्हें हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया। महापौर ने घायलों के उपचार के लिए पीएमएस राजेश सिन्हा से फोन पर बात की और घायलों के उपचार के लिए मौके पर टीम भेजने को कहा। जिसके बाद मौके पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घायलों का उपचार किया। इस दौरान महापौर ने प्रभावित परिवारों के लिए भोजन और कच्चे राशन की भी व्यवस्था की। उन्होंने प्रभावित परिवारों को भरोसा देते हुए कहा कि जो भी नुकसान हुआ है उसकी भरपाई नगर निगम की ओर से की जायेगी।

महापौर ने कहा कि यह प्राकृतिक आपदा थी, इससे रूद्रपुर ही नहीं बल्कि कई स्थानों पर नुकसान हुआ है। जहां तक नगर निगम की टीनों से नुकसान का सवाल है उसकी जांच की जायेगी। इसमें अगर ठेकेदार की लापरवाही सामने आयी तो ठेकेदार को बख्शा नहीं जायेगा। उनहोंने कहा कि फिलहाल प्रभावित परिवारों को हरसंभव राहत प्रदान की जा रही है। जो भी क्षति हुयी है उसका आंकलन नगर निगम की टीम द्वारा किया जा रहा है। जिन घरों को नुकसान हुआ है उसका निर्माण नगर निगम द्वारा कराया जायेगा। साथ ही पीड़ितों को आपदा राहत कोष से भी मदद दिलाने का प्रयास किया जायेगा।   उन्होंने कहा कि शहर में अन्य स्थानों पर भी पेड़ टूटने से नुकसान की खबरें सामने आयी हैं, नगर निगम सुबह से ही व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने में जुटा है। इस दौरान पहाड़गंज के पार्षद नुरूददीन, सहायक नगर आयुक्त शिप्रा जोशी पाण्डे, सहित नगर निगम के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे। 

इस दौरान वार्ड 15 पहाड़गंज पार्षद नुरुद्दीन अहमद अय्युब अन्सारी हासिर रज़ा आसिफ़ अमजद अफ़ज़ल ख़ान अथर अली योगस आदि उपस्थित रहे

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़