राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

मांगों को लेकर गरजे मण्डी कर्मचारियों ने किया धरना प्रदर्शन

रूद्रपुर। मण्डी परिषद एवं मण्डी समिति के कर्मचारियों ने मंगलवार को विभिन्न मांगों को लेकर मण्डी निदेशालय में प्रदर्शन कर धरना दिया और मांगों पर कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। कर्मचारियों ने मण्डी परिषद अध्यक्ष पर तानाशाही का आरोप भी लगाया। उत्तराखण्ड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड कर्मचारी संघ एवं उत्तराखण्ड मण्डी समिति कर्मचारी संघ के बैनरतले सैकड़ों कर्मचारी मण्डी निदेशालय पर एकत्र हुए। कर्मचारियों ने दुकानों एवं परिसंपत्तियों को लीज/फ्ीहोल्ड किये जाने, अन्य विभाग के कार्मिकों को मण्डी में समायोजित किये जाने, बोर्ड निधि को अन्य मदों में व्यय किये जाने का पुरजोर विरोध करते हुए धरना दिया। इस दौरान कर्मचरियों का कहना था कि परिसम्पत्ति को लीज पर दिये जाने का सीधा असर मण्डी समिति की आय पर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि मण्डी समिति की दुकानों, गोदाम शेड आदि मण्डी की आय के स्थाई साधन हैं और इन्हें लीज पर या फ्ीहोल्ड किये जाने से मण्डी की आय समाप्त हो जायेगी। मण्डी के फण्ड को खुर्द बुर्द करने की कोशिश की जा रही है। जिससे कर्मचारियों के देयकों का भुगतान भी प्रभावित होगा। इसके अलावा कर्मचारियों का कहना था कि मण्डी में अन्य विभागीय के कर्मचारियों को समायाजित किये जाने की तैयारी की जा रही है, जिसका पुरजोर विरोध किया जायेगा। कर्मचारियों ने कहा कि आज सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया जा रहा है, अगर कर्मचारियों की मांगें नहीं मानी तो वृहद आंदोलन किया जायेगा।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़