भवाली/नैनीताल। पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने शनिवार शाम पांच बजे कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन किए। पुलिस की सुरक्षा के बीच व्हील चेयर पर बैठकर देवगौड़ा ने मंदिर परिसर में बाबा की मूर्ति के आगे ध्यान लगाया। पूर्व प्रधानमंत्री ने कैंची धाम ट्रस्ट के प्रबंधक प्रदीप साह भययू से काफी देर तक बातचीत की। दो घंटे मंदिर में बिताने के बाद वह नैनीताल के लिए निकल गए। इस दौरान कैंची के प्रधान पंकज निगल्टिया, एसडीएम प्रमोद कुमार, कोतवाल उमेश मलिक आदि मौजूद रहे। वहीं, शाम को पूर्व पीएम नैनीताल पहुंचे। उन्होंने लंबे समय बाद दिल्ली में मिली जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नîóा समेत उनकी टीम को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। कहा कि बेहतर नियोजन के साथ भाजपा ने दिल्ली का चुनाव लड़ा और आज परिणाम देश से समक्ष है। पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि वह लगभग दस वर्ष पूर्व नैनीताल आए थे। कहा कि उत्तराखंड बेहतर पर्यटन प्रदेश और नैनीताल महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल है। कहा कि बाबा का तपोस्थल अब धाम बन गया है। उन्होंने अपना जीवन सादगी में बिताया। आजीवन लोगों की सेवा कर उन्होंने धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। मृत्यु के बाद लोगों में बाबा के प्रति विश्वास और बढ़ गया है।
बाबा का आशीर्वाद लेने कैंची धाम पहुंचे पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा
byAman Singh
0