रूद्रपुर । संदिग्ध हालातों में एक युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उसे निजी अस्पताल भर्ती कराया गया जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गयी।बाजपुर रोड चैती चौराहा काशीपुर निवासी 38 वर्षीय हरप्रीत सिंह पुत्र सलविंदर सिंह ने शुक्रवार शाम संदिग्ध हालातों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गयी। परिजन उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल पहुंचे जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।सूचना पर एसएस आई ललित मोहन रावल शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
