राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा ने ट्रांजिट कैंप में किया भव्य कलश यात्रा में प्रतिभाग, बोली: हमारा क्षेत्र है कौमी एकता का गुलदस्ता

रुद्रपुर। उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष, और 66 विधानसभा रुद्रपुर से कांग्रेस की तरफ से विधायक का चुनाव लड़ी, पूर्व पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना शर्मा ने ट्रांजिट कैंप पहुंचकर भव्य कलश यात्रा में प्रतिभाग किया, इस अवसर पर आयोजित भव्य कलश यात्रा में सैकड़ो महिलाएं, एवं अन्य विशिष्ट जन उपस्थित थे, इस अवसर पर श्रीमती शर्मा ने कहा कि हमारा क्षेत्र कौमी एकता का गुलदस्ता है, और यहां विविध धार्मिक कार्यक्रम बहुत ही उत्साह और उमंग के साथ आयोजित होते रहते हैं, जिससे हमारी पुरातन संस्कृति, सभ्यता, और संस्कारों को परिलक्षित करने का अवसर प्राप्त होता है l इस अवसर पर निगम के नवनिर्वाचित पार्षद सुशील मंडल, शुभम दास, चंद्रशेखर गांगुली,मानस बैरागी, नंदशेखर गांगुली, जगदीश कर्मकार, संजीव रस्तोगी, सुदर्शन शर्मा, रामवीर, अरविंद सक्सेना सहित बड़ी संख्या में अन्य लोग उपस्थित थे।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़