राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

पहाड़ विरोधी टिप्पणी के खिलाफ कांग्रेसियों ने फूंका प्रेमचंद अग्रवाल का पुतला

रूद्रपुर। धामी सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रेम चन्द्र अग्रवाल द्वारा सदन में पहाड़ विरोधी टिप्पणी के खिलाफ महानगर कांग्रेस से डीडी चौक पर प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी के बीच प्रेम चन्द्र अग्रवाल का पुतला दहन किया और उनके इस्तीफे की मांग की। इस अवसर पर महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मीना शर्मा ने कहा कि प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा सदन में इस्तेमाल किए गए अपशब्द राज्य निर्माण की मूल भावना के खिलाफ हैं और इससे लोगों की भावनाएं आहत हुई है। उन्होंने कहा कि अब तक भाजपा के लोग हिंदू मुस्लमानों को आपस में लड़ाने का काम करते थे अब पहाड़ और मैदान के नाम पर भी खाई खोदने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में लगातार ऐसी मानसिकता देखने को मिल रही है, जो जनता के स्वाभिमान को ठेस पहुंचा रही है। मीना शर्मा ने कहा कि भाजपा के संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने सारी मर्यादा तार-तार कर दी है। उन्होंने जो बयान दिया है उससे कांग्रेस आहत हैं। जिस जनता ने भाजपा को सत्ता सुख भोगने का मौका दिया है आज उनके मंत्री उसी जनता को गाली देने का काम कर रहे हैं। मीना शर्मा ने कहा कि प्रेम चन्द्र अग्रवाल ने सिर्फ पहाड़ के लोगों को गोली नहीं दी है बल्कि अपने ही मुख्यमंत्री को भी गाली दी है, क्यों कि मुख्यमंत्री खुद पहाड़ से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी को ऐसे घृणित विचार रखने वाले मंत्री पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए और तुरंत मंत्री पद से बर्खास्त कर देना चाहिये। इस अवसर पर महानगर महामंत्री सुनील आर्य, मानस बैरागी, अंजू विश्वास, उमर खान, पार्षद बाबू खान, चिराग कालड़ा, सेवा दल अध्यक्ष संजीव रस्तौगी, उपाध्यक्ष सतीश कुमार, जिला सचिव आजम खान, संजीव राठौर, निसार खान, रामपाल सिंह, नवीन खेतवाल, इन्दर रौतेला, उमाशंकर, इकरार, जमील खान, बाबू विश्वकर्मा, सेवा राम, पप्पू कोली, विरेन्द्र कोली, राहुल प्रजापति, सुहेल खान, अनुज दीक्षित, नरेश पाल, रविन्द्र गुप्ता, रिजवान लाला, अशफाक अहमद, विक्रम रावत, शंभू मौर्य आदि मौजूद रहे।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़