राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

झांसा देकर महिला से 8 लाख ठगे

रूद्रपुर। अज्ञात व्यक्ति द्वारा निवेश में अधिक लाभ का लालच देकर एक महिला से 8 लाख रूपये की ठगी कर ली गई। मामले की रपट दर्ज करा दी गई है। दर्ज रपट में अल्पना शाह पत्नी विकास शाह निवासी ट्रांजिट कैम्प ने कहा है कि 12 दिसम्बर 2024 से 18 दिसम्बर 2024 तक उसकेे मोबाईल पर अज्ञात नम्बर से एक व्यक्ति ने सम्पर्क करते हुए उसको अल्प समय में लाभ प्रदान करने की योजना से अवगत कराते हुए पूँजी निवेश कराया गया। उसका कहना है कि आरम्भ में उसे लाभ भी दिया गया और आधारकार्ड आदि उपलब्ध करा पूर्ण विश्वास दिलाया गया कि वह कम्पनी संचालित करते हैैं। आरोप है उससे एवं उसके पति व रिश्तेदारों के बैंक खातों से लगभग 8 लाख रूपये का भुगतान प्राप्त कर लिया। धनराशि वापस मांगने पर पुनः 6 लाख रूपये की मांग करने लगे जिस पर संदेह हो गया कि इनके द्वारा ठगी की जा रही है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़