राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

हार की समीक्षा के बाद कांग्रेस संगठन में हुआ फेरबदल, आजम जिला सचिव, उमर खान और मानस बैरागी बने महानगर कमेटी के महामंत्री

रूद्रपुर। निकाय चुनाव में मिली हार के बाद कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की कवायद शुरू हो गयी है। हार की समीक्षा के बाद जिला, महानगर और वार्ड कमेटियों में फेरबदल किया गया है। जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा, महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा एवं महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष मीना शर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ विचार विमर्श के बाद जिला, महानगर एवं वार्ड कमेटियों में फेरबदल किया है। बैठक में सर्वसम्मति से आजम खान को जिला कमेटी का सचिव बनाने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा  कांग्रेस नेता उमर खान एवं मानस बैरागी को महानगर कांग्रेस का महामंत्री मनोनीत किया गया। वार्ड नं- छह जगतपुरा में राहुल प्रजापति को वार्ड अध्यक्ष घोषित किया गया। इस वार्ड में अब तक वार्ड अध्यक्ष का दायित्व निभा रहे भूपेन्द्र कुमार को नगर सचिव मनोनीत किया गया। इसके अलावा वार्ड आठ विवेकनगर ट्रांजिट कैम्प में नरेश पाल को वार्ड अध्यक्ष बनाया गया। यहां पर वार्ड अध्यक्ष का दायित्व देख रहे अनुज दीक्षित को नगर सचिव की जिम्मेदारी दी गयी।  सैफ अली खन लक्की को वार्ड 26 सीर गोटिया का वार्ड अध्यक्ष बनाया गया है। जबकि वार्ड नंबर दो के महेश कोली को नगर सचिव मनोनीत किया गया। वार्ड 32 से रामपाल सिंह को नगर सचिव एवं नाजिम अली को वार्ड 15 पहाड़गंज का अध्यक्ष घोषित किया गया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने कहा कि निकाय चुनाव की समीक्षा के बाद जो तथ्य सामने आये हैं उन्हें देखते हुए संगठन में फेरबदल का निर्णय लिया गया है। उन्होनें कहा कि जिन कार्यकर्ताओं ने चुनाव के दौरान कड़ी मेहनत की है उन्हें महत्वपूर्ण दायित्व दिये जा रहे हैं। जो कार्यकर्ता वार्ड अध्यक्ष की महत्वपूर्ण नही निभा सके  उनको अन्य पदों पर पदासीन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हार से सबक लेकर कांग्रेस संगठन आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जोर शोर से जुटेगा। साथ ही जनहित के मुद्दों को लेकर संघर्ष जारी रहेगा हार का अन्तर बहुत कम है संगठन इसको पूरा करेगा हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है।

महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा ने कहा कि संगठन ने निकाय चुनाव मजबूती से लड़ा, लेकिन कुछ कमियां भी रही इन कमियों को दूर कर संगठन को और मजबूत बनाने के प्रयास किये जा रहे हैं। 40 वार्डों का रिव्यू किया जा रहा है उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को एकजुट करने के लिए अभियान चलाया जायेगा। 

पूर्व विधायक प्रत्याशी मीना शर्मा ने सभी का नगर निकाय चुनाव के लिए सभी का धन्यवाद किया और कहा कि कांग्रेस के समस्त आनुषंगिक संगठनों को मजबूत कर जिसमें मुख्य रूप से महिला कांग्रेस को सभी वार्डों में जिम्मेदारी दी जाएगी कांग्रेस को एकजुट कर ब्लॉक स्तर कांग्रेस को मजबूत किया जाएगा। इस अवसर पर सुनील आर्य, सुहेल खान, नदीम खान,पार्षद रीजवान ,राजेन्द्र शर्मा, अबरार , सहित तमाम सैकड़ों कांग्रेसी मौजूद थे।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़