रुद्रपुर। लघु उद्योग व्यापार मंडल द्वारा आज पफुटबॉल मैदान में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी आठवां सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे 38 वर वधू वैवाहिक बंधन में बंधे। सभी को अनेक संत महापुरुषों, जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न संगठनों से जुड़े कई गणमान्य अतिथियों ने सुखमय वैवाहिक जीवन का आर्शीवाद दिया। वर वधू को आयोजकों द्वारा जन सहयोग से प्राप्त उपहार भी भेंट किए गए। इससे पूर्व गल्ला मंडी में सभी वरों को परिजनों द्वारा सेहरा बांधने की रस्म अदा की गई। जिसके बाद बैंड बाजे के साथ धूमधाम से बारात प्रारंभ हुई। जो भगत सिंह चौक, मुख्य बाजार, डीडी चौक, किच्छा बाईपास रोड, झील मोड़, ट्रांजिट कैंप मार्ग होते हुए आयोजन स्थल पफुटबॉल मैदान पहुंची। जहां सभी वरों का रीति रिवाज के अनुसार उनके ससुराल पक्ष एवं आयोजकों द्वारा स्वागत किया गया। तत्पश्चात गायत्री परिवार द्वारा मंत्रोचारण के साथ सभी वर वधूओं का विवाह संपन्न कराया गया। जिन संत महापुरुषों एवं विभिन्न संगठनों से जुड़े गणमान्य अतिथियों ने वर वधू को सुखमय दाम्पत्य वैवाहिक जीवन का आर्शीवाद दिया उनमें सर्व व्यवस्था प्रमुख भारत भूषण चुघ, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, हिमांशु शुक्ला, कैलाश गर्ग, चंदन अग्रवाल, कीमती लाल घई, सतीश जैन,राजन ठुकराल, राजेश श्यामपुरिया, नरेन्द्र बंसल, गजानन्द बंसल, हरिशंकर अग्रवाल, अर्जुन गुप्ता, नितेश गुप्ता, आनन्द अग्रवाल, नीरज गर्ग, जितेन्द्र अग्रवाल, अजय बंसल, सुशील अग्रवाल, प्रदीप गोयल, राम चन्द्र शर्मा , ललित बिष्ट, आदि शामिल थे।
वैवाहिक समारोह में भोजन की व्यवस्था भी की गई थी। सभी सायंकाल विदाई के समय सभी वर वधूओं को आयोजकों द्वारा जन सहयोग से प्राप्त उपहार भी भेंट किए गए। संस्था के सर्व व्यवस्था प्रमुख भारत भूषण चुघ ने बताया कि लघु उद्योग व्यापार मंडल ट्रांजिट कैंप द्वारा प्रतिवर्ष ऐसे जोड़ों का विवाह कराया जाता है जिके परिवार आर्थिक रूप से कमजोर होते हैं। सामूहिक विवाह में कई संस्थाओ ने अपना सहयोग दिया। जिनमें श्री खाटू धाम सेवा समिति ट्रांजिट कैंप, श्री बालाजी मंडल सेवा समिति, सुंदरकांड महिला मंडल आवास विकास, गायत्री परिवार, अग्रवाल महासभा, जिंदगी जिंदाबाद टीम, गायत्री परिवार, योगी सेना शामिल है। इस दौरान आयोजन समिति के अध्यक्ष संजीव गुप्ता, मनोज गुप्ता, विकास बंसल, जागृति ट्रस्ट के अमित राठौर, संजय ठुकराल,सुरेंद्र गुप्ता, अशोक कुमार शाह, विकास मंडल, सुरेन्द्र गुप्ता, कमलदीप सोनकर, विकास आर्य, दीपक सागर, पप्पू राजपूत, मोहित गुप्ता, रागिनी, ममता त्रिपाठी, रजनी मिश्रा, गुलशन दीप सोनकर, सोनू सक्सेना, रंजीत सागर, विकास बंसल, शिवकुमार शिबू, सनी पासवान, राजीव कुमार ने भी अपना सहयोग दिया। व्यवस्था प्रमुख भारत भूषण चुघ एवं आयोजकों ने वर वधू के परिजनों को बधाई देते हुए इस सामूहिक विवाह में सहयोग देने तथा शामिल होनेे वाले सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
परिणय सूत्र में बंधने वाले वर वधू
रूद्रपुर। लघु व्यापार मंडल द्वारा आज पफुटबॉल मैदान ट्रांजिट कैम्प में आयोजित सामूहिक विवाह में जो वर वधू परिणय सूत्र में बंधे उनमें रामपुर के तापस पाल का रूद्रपुर की ज्योति से,पफरीदपुर के गुड्डु का बरेली की लक्ष्मी से,पीलीभीत के आकाश का रिंकी से,रामपुर के मुकेश यादव का स्वाति से, बरेली के निहाल सिंह का पीलीभीत प्रीति से, पफाजलपुर के रंजीत कुमार का दरहा शाही की बरखा से, रूद्रपुर के विजय पाल का रामपुर की अनीता से, लुधियाना के बलजीत सिंह का दिनेशपुर की सुरेन्द्र कौर से, बरेली के हर्षित सिंह का यही निवासी लक्ष्मी से, किच्छा के रिंकू का पीलीभीत निवासी प्रिया से,बरेली के रमेश का पफरीदपुर निवासी काजल से, पीली भीत के नरेश कुमार का यही निवासी पुष्पा से, बरेली के सूरज पाल का यही निवासी रजनी से,रामपुर के इन्द्र पाल का बरेली निवासी आरती से, आंवला निवासी बृजेश कुमार का रूद्रपुर निवासी पूनम से, नानकमत्ता निवासी करण सिंह का सितारंगज निवासी परविन्दर कौर से, कासगंज निवासी राम किशोर का रूद्रपुर निवासी मनी से, बरेली निवासी महेन्द्र पाल का यहीं निवासी रेखा से, चांदपुरा निवासी दीपक का हरियाणा निवासी मेघा से, बरेली निवासी शैलेन्द्र का रूद्रपुर निवासी पूनम से, बरेली निवासी अमन चन्द्र का पानीपत निवासी नन्दिनी से, बरेली निवासी अवधेश का यहीं निवासी अंजलि से, किच्छा से रवि कश्यप का यही निवासी हेमा से, बरेली निवासी चन्द्र पाल का बडईपुर निवासी पूनम से, कासगंज निवासी राम गोपाल सिंह का रूद्रपुर निवासी वन्दना से, पीलीभीत निवासी राजकुमार का रूद्रपुर निवासी अलका से, किच्छा निवासी प्रदीप का यहीं की निवासी नेहा से, बरेली निवासी संतोष कुमार का शाहजंहापुर निवासी सलोनी से,पीलीभीत निवासी भगीरथ का यहीं निवासी ज्योति से, पीलीभीत निवासी लालू का बरेली निवासी दीक्षा से, रामपुर निवासी राजकुमार का रूद्रपुर निवासी रजनी से, बदायंू निवासी मुनेन्द्र का रूद्रपुर निवासी अंजू से, रूद्रपुर निवासी बलराम पासवान का यहीं निवासी सुमन से, छतरपुर निवासी शिवा का खीरी निवासी सीमा से सहित 38 वर-वधु परिणय सूत्र में बंधे।







