रुद्रपुर। पत्रकार प्रेस परिषद (भारत) की ऊधमसिंहनगर ईकाई के शिष्टमंडल ने हल्द्वानी में सासंद अजय भट्ट व कुमाऊँ कमिश्नर दीपक रावत से मुलाकात की व 9 मार्च को रुद्रपुर होने वाले होली मिलन समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया है।
आपको बता दे कि पत्रकार प्रेस परिषद (भारत) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गुलाटी के साथ पहुंचे शिष्टमंडल ने सासंद अजय भट्ट व कुमाऊँ कमिश्नर से मुलाकात कर बताया कि आगामी 9 मार्च को रुद्रपुर में पत्रकार प्रेस परिषद की ओर से होली मिलन समारोह का कार्यक्रम होना तय है, जिसमें उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश के साथ ही देशभर के तमाम पत्रकार व पत्रकार प्रेस परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरिफ खान मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में महापौर रुद्रपुर विकास शर्मा, विधायक रुद्रपुर शिव आरोरा को मुख्य अतिथि के रुप में निमंत्रण दिया गया है। जिस पर सांसद श्री अजय भट्ट व कुमाऊँ कमिश्नर दीपक रावत ने संगठन का निमंत्रण स्वीकार करते हुए संगठन के पदाधिकारियों को कार्यक्रम की अग्रिम बधाई दी है।
इस दौरान ऊधम सिंह नगर के जिलाध्यक्ष नरेन्द्र राठौर, रुद्रपुर के महानगर अध्यक्ष अमन सिंह, महामंत्री महेंद्र मौर्य, संगठन मंत्री मनीष बाबा, मीडिया प्रभारी विशाल मेहरा मौजूद थे।




