राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

महापौर विकास शर्मा ने बिगवाड़ा वार्ड 16 में निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

रूद्रपुर। वार्ड  नंबर 16 बिगवाड़ा में  भाजपा के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय वीरेंद्र सिंह सामंती की याद में  बनाये जा रहे स्मृति द्वार और शमशान घाट के सौंदर्यीकरण कार्यों का महापौर विकास शर्मा ने नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल एवं पार्षद प्रमोद शर्मा के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये।

इस अवसर पर महापौर विकास शर्मा ने कहा कि दिवंगत विरेन्द्र सिंह सामंती भाजपा के समर्पित और निष्ठावान कार्यकर्ता थे, उनकी स्मृति में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्मृति द्वार बनाये जाने की घोषणा की थी। सीएम धामी की घोषणा के अनुरूप स्मृति द्वार का निर्माण किया जा रहा है साथ ही जन भावनाओं के अनुरूप शमशान घाट का सौंदर्यीकरण भी नगर निगम की ओर से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सीएम धामी के मार्ग दर्शन में आगे भी विकास कार्यों की गति थमने नहीं दी जायेगी। जनता से किये गये सभी वायदों को प्राथमिकता से पूरा किया जायेगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही सभी वार्डों में भ्रमण कर समस्याओं का जायजा लेंगे और वार्डवासियों के संवाद स्थापित करते हुए शहर के विकास के लिए उनके सुझाव भी लिये जायेंगे। इस दौरान मेयर विकास शर्मा ने निर्माण कार्यो की गुणवत्ता को लेकर सख्त हिदायत भी दी और सभी कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश भी दिये।

इस अवसर पर नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल, पार्षद प्रमोद शर्मा, अमन विर्क, परविंदर विर्क, बलराम विर्क, कुलविंदर संधू, मनराज, अमरीक सिंह संधू आदि समेत पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़