राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

पंजाबी समाज के लोगों ने किया थाने का घेराव

गदरपुर। निकाय चुनाव के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी के पति द्वारा दिए गए विवादित बयान से पंजाबी समाज में रोष पनप रहा है। शुक्रवार को उत्तरांचल पंजाबी महासभा के नेतृत्व में सैकड़ों लोग गदरपुर थाने पहुंचे और शिकायती पत्र देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तरांचल पंजाबी महासभा से संजीव झाम, कृष्ण लाल अनेजा ने थाने में तहरीर देकर बताया कि अनिल सिंह ने एक सभा के दौरान पंजाबी समाज के लिए अभद्र शब्दों का प्रयोग करते हुए कहा गया कि इन अपवित्र लोगों के वोट नहीं चाहिए जिससे चुनाव के दौरान पंजाबी वर्ग के लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त था कुछ दिन बाद कन्या इंटर कॉलेज गदरपुर मतदान केंद्र पर सार्वजनिक रूप से खत्री समाज के लोगों को देश का कलंक और अपवित्र शब्दों का प्रयोग करते हुए कहा कि मुझे इन खत्री समाज के लोगों का वोट नहीं चाहिए यह लोग अपवित्र हैं। देश के कलंक है वहां पर मौजूद लोगों के कैमरे में यह घटना कैद हो गई। उन्होंने अनिल सिंह के विरुद्ध चुनावी प्रक्रिया को बाधित करने दंगा भड़काने चुनाव के दौरान किसी एक जाति विशेष की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने एवं वोटो का ध्रुवीकरण करने के उद्देश्य से किए गए कृत्यों के लिए सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। थाना अध्यक्ष जसवीर सिंह चौहान ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई है उच्च अधिकारियों से वार्तालाप करने के बाद अग्रिम कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। इस दौरान थाने में मौजूद पालिका अध्यक्ष मनोज कुमार मिंटू, परमजीत सिंह पम्मा, सुरेश खुराना, हरिचंद छाबड़ा, रविंद्र बजाज,मनोज गुंबर,सोमनाथ छाबड़ा,कल्याण अरोड़ा,जगजीत सिंह, सुभाष खुराना,इंद्रजीत डाबर, राकेश चंद्र गुलाटी, सुरेश गाबा,डॉ, ओपी खुराना, वेद प्रकाश, कृष्ण बत्रा ,अशोक भुîóी, अनिल गगनेजा, राकेश भुîóी, अशोक हुड़िया, मनोज डाबर,अजीत भुसरी, राजेश गुंबर, अजायब सिंह धालीवाल ,अवतार सिंह, जगजीत सिंह,अश्वनी कुमार, दीपक बेहडड़, राहुल अनेजा, संदीप चावला, नरेश हुड़िया,अभिषेक गुंबर, विनोद बजाज रमन छाबड़ा,भोला शर्मा ,विकास तनेजा ,पंकज सेतिया, कृष्णा अनेजा, संजीव डोडा ,विक्रम सुधा, आशीष बजाज, अजय खेड़ा, विजय गुंबर,विजय छाबड़ा,पारस धवन, नरेंद्र सिंह ग्रोवर, विजय सिडाना, सोमनाथ छाबड़ा, सुभाष गुंबर, परमजीत सिंह ,राकेश भुîóी, इंद्रजीत डाबर ,अशोक धीर, संतोष गुप्ता, यशपाल गुंबर, विक्की भुसरी ,कल्याण अरोड़ा, संजय खेड़ा, सिद्धार्थ कुमार,कपिल गंडा,राकेश बठला,कृष्ण कालड़ा, ओम प्रकाश दरगन, राजकुमार चावला,मोहित अरोड़ा,सोनू कालड़ा सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे ।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़