काशीपुर। क्षेत्र में बढ़ते साइबर अपराधों से बचाव और उसके प्रति जागरूक करने को लेकर शिक्षा विभाग ने कमर कस ली है। विभाग माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों को प्रशिक्षित करने जा रहा है। इस दौरान प्रशिक्षण प्राप्त शिक्षक छात्र-छात्राओं को इसके प्रति जागरूक करेंगे। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) की ओर से जिले में पांच से आठ फरवरी तक साइबर सेफ्टी एंड आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस विषय पर प्रशिक्षण दिया जाना है। इसमें प्रतिभाग करने के लिए डायट प्राचार्य ने प्रत्येक खंड शिक्षाधिकारियों को पत्र भेजकर 10-10 माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों को प्रतिभाग कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने चयनित शिक्षकों की सूची भेजकर इस अवधि के लिए कार्यमुक्त करने को कहा है। बीईओ धीरेंद्र कुमार साहू ने बताया कि माध्यमिक विद्यालयों के 10 शिक्षक प्रशिक्षण में भाग लेंगे। इसके लिए स्कूलों से नाम चयनित किए जा रहे हैं। शिक्षकों को ओटीपी नहीं बताने, बच्चों को पुलिस ने पकड़ने, बैंक खाते में कुछ धनराशि भेजना आदि साइबर अपराधों के बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
साइबर अपराधों से निपटने को शिक्षक होंगे प्रशिक्षित
byAman Singh
0
