रुद्रपुर। नगर निगम चुनाव की उठा पटक में भाजपा को रम्पुरा से तगड़ा झटका लगा है जिसमे भाजपा के कद्दावर नेता व अनुसूचित मोर्चा भाजपा के पूर्व जिला मंत्री रामसेवक कोली व पवन कोली अपने दर्जनों समर्थको के संग कॉग्रेस में शामिल हो गये हैं।
आपको बता दे कि कांग्रेस महापौर प्रत्याशी मोहन खेड़ा व वार्ड न. 23 से कॉग्रेस पार्षद प्रत्याशी अंजलि कोली ने भाजपा के गढ़ रम्पुरा में सेंध लगा कर भाजपा के कद्दावर नेता व अनुसूचित मोर्चा भाजपा के पूर्व जिला मंत्री रामसेवक कोली, पवन कोली व उनके दर्जनों समर्थको को कॉग्रेस जॉइन करा दी है।
वही कॉग्रेस महापौर प्रत्याशी मोहन खेड़ा ने कहा कि रुद्रपुर में कॉग्रेस बहुत मजबूत स्थिति में है हम बड़े अंतर से मेयर सीट व सभी वार्डो में जीत दर्ज करेंगे।
कॉग्रेस जॉइन करने वालो में रामसेवक कोली, पवन कोली, रोहित कोली, सन्नी कोली, मनोज कोली, विवेक कोली, अर्जुन कोली (भोला), अजय कोली, बिट्टू कोली, हरीश कोली , जुगल श्रीवास्तव, रोहित सैनी, सचिन रस्तोगी, सुमित कोली, बाबूराम कोली, नितिन दिवाकर समेत अनेको लोगो ने सदस्यता ली।
वही इस मौके पर पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा, अनिल शर्मा, विजय गुप्ता, कमल सैनी, विजय गुप्ता समेत तमाम कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

