बाजपुर। दोराहा चौक पर बुधवार को एक महिला बेहोशी हालत में मिली। पुलिस ने लोगों की मदद से महिला को 108 एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। होश आने पर महिला ने अपना नाम ममता देवी निवासी यूपी के गांव छर्परा रामपुर बताया। उसने बताया कि पारिवारिक मामले को लेकर उसका पति से विवाद हो गया। पति ने मारपीट की। उसके बाद वह बाजपुर दोराहा चौक पर पहुंच गई। यहां आकर वह बेहोश होकर सड़क पर गिर गई थी।
