रामनगर। रविवार की देर रात में ढिकुली क्षेत्र में एक कैंटर वाहन ओर बाइक की हुई जबरदस्त भिड़ंत में दोनो बाइक सवार युवकों की दर्दनाक मौत हो गई । घटना के बाद दोनों मृतको के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है तो वहीं पुलिस भी मामले की जांच में जुड़ गई है। बताया जाता है कि दुर्घटना में शामिल एक मिनट तक रिसोर्ट में नौकरी करता था घटना के संबंध में जानकारी देते हुए कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि रविवार की रात ढिकुली क्षेत्र में वाइक सवार गुलाल सल्ट जिला अल्मोड़ा निवासी 34 वर्षीय अजय नेगी जो की ढिकुली में एक रिसोर्ट में काम करता था तथा रविवार की रात अजय नेगी अपने साथी खेमानंद 24 वर्षीय निवासी बेतालघाट के साथ बाइक से रामनगर आ रहा था । इसी बीच ढिकुली के पास उनकी बाइक की भिड़ंत कैंटर वाहन से हो गई । जिसमें दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिन्हें उपचार के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल लाया गया । जहां चिकित्सकों ने अजय नेगी को मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरा साथी खीमानंद जो की गंभीर रूप से घायल था उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। बताया जाता है कि उपचार के दौरान खीमा नंद की भी दर्दनाक मौत हो गई । कोतवाल ने बताया कि दोनों शवो का पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई की जा रही है तथा परिजनों की ओर से तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
बाइक और कैंटर की हुई भिड़ंत, दो युवकों की हुई दर्दनाक मौत
byAman Singh
0
