राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

Big breaking :-विजिलेंस ने बांट एवं माप विभाग की सहायक नियंत्रक को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार

हल्द्वानी। सतर्कता अधिष्ठान हल्द्वानी ने एक बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए सहायक नियंत्रक विधिक माप विज्ञान (बांट एवं माप) शांति भंडारी जो किच्छा जनपद ऊधमसिंहनगर में वरिष्ठ निरीक्षक के प्रभार में थीं, को 10,000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान के कार्यालय में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि वह हर प्रकार के वजन तोलने वाले कांटे और बांट बेचने तथा उनकी मरम्मत का कार्य करता है। इसके लिए लाइसेंस की आवश्यकता होती है, जिसे प्राप्त करने के लिए उसने विभाग में आवेदन किया था। शिकायतकर्ता का कहना था कि श्रीमती शांति भण्डारी ने उसका लाइसेंस जारी कर दिया था, लेकिन अब वे उसे अनावश्यक रूप से परेशान कर रही थीं। उन्होंने लाइसेंस रद्द करने की धमकी देकर 10,000 रुपए रिश्वत की मांग की। शिकायत की प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए गए। निदेशक सतर्कता डॉ. वी. मुरूगेशन के निर्देश पर अनिल सिंह मनराल ने तत्काल ट्रैप टीम का गठन किया। नियमानुसार कार्यवाही करते हुए आज 09-12-2024 को टीम ने शिवपुरम् कॉलोनी, निकट चीनी मिल, हल्द्वानी रोड, किच्छा स्थित कार्यालय में श्रीमती शांति भण्डारी को शिकायतकर्ता से 10,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़