राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

किच्छा: प्रत्याशी चयन के लिए भाजपा पर्यवेक्षकों ने की रायशुमारी

किच्छा। पालिका परिषद किच्छा के अध्यक्ष पद एवं 20 वार्डाे के लिए प्रत्याशियों का चयन करने के लिए पर्यवेक्षकों ने शुगर फैक्ट्री के अतिथि गृह में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ रायशुमारी की। इस दौरान अध्यक्ष पद पर दो दर्जन से अधिक दावेदारों ने अपना आवेदन किया। पर्यवेक्षकों ने बंद कमरे में सभी कार्यकर्ताओं की राय को सुनी। बता दें नगर पालिका किच्छा की सीट अनारक्षित घोषित कर दी गई है किंतु इसका अंतिम नोटिफिकेशन अभी भी आना बाकी है। भाजपा ने अध्यक्ष पद के दावेदारों की राय शुमारी पूरी कर ली है। इसके अलावा 20 वार्डों के सभासदों के आवेदनों पर भी राय शुमारी की गई है। जिसमें आरक्षित और अनारक्षित दोनों स्थिति में आवेदन प्राप्त कर वार्ड सभासदों के आवेदन ले लिए गए। वार्ड सभासदों के लिए आवेदन को लेकर बनी असमंजस की स्थिति को देखते हुए यह कदम उठाया है क्योंकि अभी तक की किच्छा नगर पालिका परिषद के वार्डों का आरक्षण जारी नहीं किया गया है। नैनीताल की विधायक श्रीमती सरिता आर्या, पूर्व मंत्री गोविंद सिंह बिष्ट पूर्व,साकेत अग्रवाल , कोषाध्यक्ष पुष्कर काला जिला प्रभारी, जिला अध्यक्ष कमल जिंदल, राजेश तिवारी ने कार्यकर्ताओं से शांति व्यवस्था बनाते हुए राय सुनी। इस दौरान मुख्य रूप से भाजपा के वरिष्ठ नेता भाजपा पपनेजा, हरिश्चंद्र पंत, विवेक दीप सिंह कमलेंद्र सेमवाल, मनमोहन सक्सेना, गोल्डी गोरिया नितिन चरण, नितिन फुटेला, डॉ एके गुप्ता सुभाष तनेजा विजय अरोड़ा, लवी सहगल स्वतंत्र राय, दिनेश भाटिया रेणुका चौधरी संगीता शर्मा पूनम अग्रवाल दया डसीला सहित अध्यक्ष पद एवं वार्डसभासदों की दावेदारों सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़