रूद्रपुर। आदर्श कालोनी में अधिवक्ता गोपाल शर्मा ने अपने निवास पर तुलसी पूजन कार्यक्रम व क्रिसमस डे धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर गोपाल शर्मा ने बच्चों को उपहार भी बांटे। इस दौरान अधिवक्ता गोपाल शर्मा ने सभी को भाईचारे का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि क्रिसमस का त्यौहार आपसी प्रेम और भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि तराई कौमी एकता का गुलदस्ता है यहां सभी पर्व आपस में मिल जुलकर मनाये जाते हैं। उन्होंने कहा कि त्यौहारों का उद्देश्य तभी सार्थक होगा जब लोग जरूरतमंदों को भी इस खुशी में अपने साथ शामिल करें।
अधिवक्ता गोपाल शर्मा ने दिया भाईचारे का संदेश, क्रिसमस डे पर बच्चों को बांटे उपहार
byAman Singh
0
