किच्छा। नगर पंचायत लालपुर से भाजपा प्रत्याशी बलविंदर कौर द्वारा अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ आज नामांकन पत्र दाखिल किया गया। इससे पूर्व नगर पंचायत लालपुर से भाजपा प्रत्याशी बलविंदर कौर ने पूरे लालपुर क्षेत्र में जुलूस निकालकर अपना समर्थन जुटाया। तथा मेहराया रोड स्थित शिव मंदिर तथा गुरुद्वारा में माथा ठेका तथा वरिष्ठ लोगों से जीत का आशीर्वाद लिया। नव सृजित लालपुर नगर पंचायत में यह पहला चुनाव है जिसमें भारतीय जनता पार्टी द्वारा बलविंदर कौर पर दांव खेला है ससे पूर्व उनके पुत्र अमृतपाल ने बीडीसी सदस्य रहते हुए क्षेत्र की सेवा की है जिससे उनके दमदार प्रत्याशी होने का लाभ देते हुए भाजपा ने टिकट दिया है। भाजपा प्रत्याशी बलविंदर कौर के नामांकन में पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, प्रभारी पुष्कर काला, ब्लॉक प्रमुख विपिन जल्होत्रा, भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष।राजेश तिवारी, भाजपा के वरिष्ठ कार्य करता एवं उधम सिंह नगर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय तिवारी साहित्य सैकड़ो पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।
