राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

किच्छा रॉड स्थित होटल की किचन में भड़की आग से लाखों की क्षति

रूद्रपुर । आज दोपहर किच्छा मार्ग पर राधास्वामी सत्संग के सामने स्थित होटल रेजीडेंसी की किचन में अज्ञात कारणों के चलते आग भड़क गई। जिससे लाखों रूपये कीमत का सामान जलकर राख हो गया। जानकारी मिलने पर दमकल के दो वाहनों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार आज दोपहर किच्छा मार्ग पर राधास्वामी सत्संग के सामने स्थित होटल रेजीडेंसी की किचन में अज्ञात कारणों के चलते आग भड़क गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जिससे होटल स्टॉफ सहित वहां मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई। आग किचन से बढ़ते हुए चिमनी तक जा पहुंची। मामले की जानकारी मिलते ही दमकल कर्मी मौके पर आ गये और उन्होंने आग बुझाने का काम शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू किया जा सका। होटल मैनेजमेंट ने बताया कि अग्निकांड की इस घटना में लाखों रूपयों का सामान, फर्नीचर आदि जलकर राख हो गया है। यदि दमकल कर्मी समय पर नहीं पहुंचते तो नुकसान काफी ज्यादा हो जाता।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़