राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

सेनेटरी के गोदाम में चोरों ने फिर बोला धावा

रूद्रपुर। डेढ़ माह के भीतर चोरों ने सेनेट्री के एक गोदाम में दूसरी बार धावा बोल दिया। चोर गोदाम से करीब एक लाख रूपये से अधिक का सामान पार कर ले गये। दुकान में घुसे एक चोर का वीडियो फुटेज सीसी टीवी कैमरे में कैद हुआ है। सूचना पर पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शारदा इन्क्लेव निवासी मयंक अरोरा पुत्र ओमप्रकाश अरोरा का मुख्य बाजार में द सेनेटरी हाउस के नाम से प्रतिष्ठान है, उनका एक गोदाम आर आर क्वार्टर में भी है। 29 अक्टूबर को चोरों ने दुकान से हजारों का सामान उड़ा लिया था, पुलिस अभी इस चोर को पकड़ भी नहीं पाई थी कि गुरूवार रात एक बार फिर गोदाम में चोरी हो गयी। अज्ञात चोर ने गोदाम में घुसकर सामान साफ कर दिया। प्रतिष्ठान स्वामी के मुताबिक गोदाम से करीब एक लाख से अधिक का माल गायब हुआ है। गोदाम में घुसा चोर सीसी टीवी फुटेज में भी कैद हुाआ है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की और सीसी टीवी फुटेज के सहारे चोर की तलाश शुरू कर दी है।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़