राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

सरेशाम छात्र के अपहरण का प्रयास, पुलिस को सौपी तहरीर

रुद्रपुर। ट्यूशन से लौट रहे एक छात्र का हथियारबंद लोगों ने सरेशाम कार में अपहरण का प्रयास किया। मामले में तहरीर के आधार पर पुलिस ने एक नामजद सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पंतनगर थाना पुलिस को दी तहरीर में पांच मंदिर रोड रूद्रपुर िनवासी विनोद कुमार चावला पुत्र स्व कश्मीर लाल चावला ने बताया कि उसका भतीजा 17 वर्षीय माधव चावला पुत्र राजेश चावला, निवासी ओमेक्स रिवेरा कालौनी सोमवार शाम को अपने सहपाठियों के साथ टड्ढूशन के लिए ओमेक्स कालौनी में ही अपने अध्यापक के घर गया हुआ था । शाम सवा 7 बजे टयूशन समाप्त करके जब वह अपने अध्यापक के घर से बाहर निकला तभी वहां एक कार में पूर्व से ही घात लगाकर बैठे कुछ बदमाशों ने उस पर धावा बोल दिया और उसके साथ बुरी तरह से मारपीट करते हुऐ उसे अपनी कार की तरफ अपहरण करने के उद्देश्य से खींचने लगे।तभी वहां पर अन्य सहपाठियों ने शोर मचाना शुरु कर दिया बदमाशांे ने उनको भी मारना पीटना शुरु कर दिया । उनके पास पिस्टल तथा अन्य हथियार भी थे । तहरीर में आरोप है कि हमलावरों का मुखिया तोहित बेग निवासी सीर गोटिया है जो कि बहुत ही आपराधिक प्रवृत्ति का है और अपने साथियों के साथ मेरे भतीजे को अपहरण करने की साजिश से वहां आया था । लेकिन अन्य सहपाठियो के पहुंचने और शोर शराबा होने पर तोहित बेग और उसके साथी भाग निकले और जाते जाते जान से मारने की धमकी दे गये। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़