गूलरभोज। गूलरभोज में निशुल्क योग कक्षा का संचालन होगा। शुक्रवार को युवा भारत पतंजलि योग पीठ के उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी केवलानंद जोशी की अध्यक्षता में युवा भारत के पदाधिकारी के साथ बैठक आयोजित हुई।इस दौरान निशुल्क दैनिक योग कक्षा के संचालन को लेकर विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। वहीं प्रदेश प्रभारी ने बताया कि योग से असाध्य रोगों को भी ठीक किया जा सकता है। उन्होंने लोगों से आवाहन किया कि स्वस्थ शरीर के लिए प्रतिदिन योग कक्षा में पहुंच कर लाभ उठाना चाहिए। यहां प्रभारी अरुण दुबे, बाबूराम, महेश कुमार, रोशन आहूजा, पंचम सिंह, तरुण भारती आदि मौजूद रहे।
