राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

नेत्रदान-महादान: नेत्रदान कर अमर हो गए रुद्रपुर निवासी स्वर्गीय श्री लाल चन्द्र खट्टर (शास्त्री जी)

रुद्रपुर। महाराजा अग्रसेन ग्लोबल चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित सी आर मित्तल नेत्रदान केंद्र के चेयरमैन श्री एस के मित्तल, ट्रस्टी श्री देवीशंकर अग्रवाल की उपस्थिति में आई टेक्नीशियन श्री मनीष रावत जी और काउंसलर श्री सतेंद्र मिश्र जी के द्वारा मेडिकल डायरेक्टर डॉ एल एम उप्रेती जी के निर्देशन में रुद्रपुर निवासी स्वर्गीय श्री लाल चन्द्र खट्टर जी के निधन के पश्चात नेत्रदान का कार्य संपन्न किया गया। अब उनकी आंखों से  दो  नेत्रहीन इस अनमोल दुनिया देख सकेंगे।

इस सफल नेत्रदान के लिए महाराजा अग्रसेन ग्लोबल चेरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन श्री  एस  के मित्तल, ट्रस्टी श्री देवीशंकर अग्रवाल जी ने  उनके भाई - सीताराम अरोरा, पुत्र डॉ राजेश अरोरा, नरेश अरोरा, सुधीर अरोरा, जितेन्द्र अरोरा जी ,उपस्थित समाजसेवी रमेश राजदेव,संदीप मिड्ढा, विजय अरोरा, सतीश छाबङा एवं उपस्थित गणमान्य लोगों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर नेत्रदानके कार्य  में लगे सोचो डिफरेंट, भारत विकास परिषद अग्रवाल सभा, रोटरी क्लब रुद्रपुर,पंजाबी सभा का भी आभार व्यक्त किया।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़